फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Strict action should be taken against college chairman and Loharu MLA: Panwar

कॉलेज चेयरमैन एवं लोहारू विधायक के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : पंवार

Thu, 02 Jan 2025 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Strict action should be taken against college chairman and Loharu MLA: Panwar
लोहारू के शारदा कॉलेज सिंघानी के चेयरमैन एवं लोहारू विधायक के खिलाफ छात्रा की आत्महत्या मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सरकार दलित की बेटी को पूरा न्याय दिलाएगी। दोषी व्यक्तियों को सजा मिलेगी।
विज्ञापन

यह कहना है हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का। वे बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय मंगल कमल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हाईकमान के नेताओं से शारदा कॉलेज के चेयरमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोहारू स्थित शारदा कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा ने आर्थिक तंगी की वजह से फीस जमा नहीं कराई। इस कारण वह परीक्षा में नहीं बैठ पाई। इसके चलते 24 दिसंबर की रात उसने आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज का संचालन लोहारू के विधायक के रिश्तेदार एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रा ने कॉलेज संचालकों से फीस माफ कर परीक्षा में बैठने की गुहार लगाई थी। कॉलेज प्राचार्य ने छात्रा पर गलत कार्य के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव से पूर्व छात्राओं के लिए मुफ्त शिक्षा व मुफ्त बस सुविधा का वादा किया था। इस पर भरोसा करते हुए जनता ने उन्हें विधायक चुना। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट रणबीर ढाका, दिनेश शास्त्री, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर राज कमल सहगल, नागेंद्र शर्मा, सुरेश किराड़, पहरावर के पूर्व सरपंच प्रवीन समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed