फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stock of electronic goods is complete, business worth Rs 5 crore is expected.

Rohtak News: इलेक्ट्रॉनिक सामान का स्टाॅक पूरा, 5 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Tue, 17 Feb 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Stock of electronic goods is complete, business worth Rs 5 crore is expected.
फोटो संख्या:55 दुकान में ग्राहकों को एसी दिखाते हुए सेल्समैन। संवाद
महेंद्रगढ़। फरवरी के दूसरे पखवाड़े से ही तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इलेक्ट्रॉनिक सामान के व्यापारियों ने कूलर, पंखे, एयर कंडीशनर सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का स्टॉक पूरा कर लिया है। इस गर्मी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक बाजार में व्यापारियों को 5 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

व्यापारी सुभाष अग्रवाल, शिवशंकर ने बताया कि करना व गुरुग्राम से सामान मंगवाया जा रहा है। एसी के दामों में भी 10 प्रतिशत गिरावट आई है।
उन्होंने बताया कि शहर की दुकानों में एसी गुणवत्ता व फंक्शन के अनुसार 28 से 40 हजार रुपये में मिल रही है। कूलर 4 हजार से 15 हजार रुपये में मिल रहे हैं। फ्रिज 11 हजार से 35 हजार रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

मार्च और अप्रैल में अचानक मांग बढ़ने पर सप्लाई में दिक्कत न हो, इसके लिए अभी से पर्याप्त स्टॉक रखना जरूरी हो गया है। शहर में इलेक्ट्रॉनिक की 10 दुकानें है जहां से लोग सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी इलाकों में एसी की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। खासकर छोटे और मध्यम वर्ग के लोग कूलरों को प्राथमिकता दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कंपनियों की ओर से इस बार नए मॉडल बाजार आ रहे हैं। बढ़ती बिजली दरों को देखते हुए ग्राहक भी ऐसे उत्पादों में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं।
व्यापारियों ने बताया कि शादी विवाह के लिए भी गांव व शहर के लोग कूलर, फ्रिज व एसी लेकर जा रहे हैं। महेंद्रगढ़ के इलेक्ट्रॉनिक बाजारों में भी हलचल बढ़ गई है।

आने वाले दिनों में जैसे ही तापमान और बढ़ेगा, वैसे ही कूलर,पंखे व एसी की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापारियों ने कहा कि आगे भी कारोबार अच्छे अच्छा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed