फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Stir in the politics of the state regarding Mission 2024

Rohtak News: मिशन 2024 को लेकर सूबे की राजनीति में हलचल तेज

Sun, 09 Apr 2023 01:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Stir in the politics of the state regarding Mission 2024
रोहतक। मिशन 2024 को लेकर सूबे की राजनैतिक राजधानी में विभिन्न पार्टियों की हलचल बढ़ गई है। भाजपा आज रोहतक विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर विजयश्री पाने का मूल मंत्र देगी। जबकि इससे एक दिन पूर्व सूबे के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठा चुके हैं। स्थानीय विधायक भारत भूषण बतरा तो हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत कर चुके हैं। स्वयं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष बराला भी जाट भवन में कैथल में 23 अप्रैल को होने वाली भगत शिरोमणि धन्ना जाट जयंती समारोह को लेकर बैठक करके जा चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी संगठन को ओर अधिक मजबूत करने व भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुंचाने के लिए आज शाम पांच बजे ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में रोहतक विधानसभा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन करने जा रही है। इसमें त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा भाजपा प्रभारी बिप्लब देव और प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ कार्यकर्ताओं को मूल मंत्र देंगे। रोहतक विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार ग्रोवर और जिलाध्यक्ष अजय बंसल कमान संभाले हुए हैं। दोनों नेताओं ने इस संबंध में कार्यकर्ताओं की बैठक ली है। रोहतक विधानसभा के अंतर्गत आने वाले डॉक्टर मंगलसेन मंडल, महाराजा अग्रसेन मंडल और महाराजा शूरसेन मंडल की अलग-अलग टीमें आज आयोजन में शिरकत करेंगी। इसमें संगठन द्वारा संचालित आगामी कार्यक्रमों से लेकर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंथन होगा। पन्ना प्रमुख सम्मेलन का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हर घर तक करना है। इसमें रोहतक सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, रोहतक प्रभारी अरविंद यादव समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


पन्ना प्रमुखों को कार्यक्रम की सूचना न मिलने पर रोष
वहीं भाजपा के कई पन्ना प्रमुखों को कार्यक्रम की सूचना न मिलने से नाराजगी भी है। पन्ना प्रमुखों का कहना है कि उनको तो यह भी नहीं बताया गया कि उन्हें पद से हटा दिया गया है या नहीं और उनको कार्यक्रम में आना भी है या नहीं। इसे देखते हुए कार्यक्रम में एक बार रोष प्रकट होना भी स्वाभाविक है। पार्टी के अंदर चल रही राजनीति आज सम्मेलन में सामने भी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed