फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Steps taken towards solving the 35-year-old road problem

Rohtak News: रास्ते की 35 साल पुरानी समस्या के समाधान की ओर बढ़े कदम

Tue, 02 Jun 2026 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 02 Jun 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Steps taken towards solving the 35-year-old road problem
वार्ड नं 1 न रेलवे कालोनी का दौरा करती गठित टीम।
कलानौर। वार्ड-1 और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की 35 वर्ष पुरानी रास्ते की समस्या के समाधान को लेकर सोमवार को पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन, एसडीओ और तहसीलदार कलानौर ने मौके का निरीक्षण किया। प्रदेश सचिव रेणु डाबला व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य रमेश चेची के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने कलानौर रेलवे स्टेशन का दौरा किया।
विज्ञापन

वार्ड- 1 और सैंपल रोड से बसाना फाटक तक सड़क निर्माण, रेलवे कॉलोनी के लिए रेलवे स्टेशन से सीढ़ियां एवं रैंप उतारने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। अधिकारियों ने मौके की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित प्रस्ताव को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य रमेश चेची ने बताया कि प्रदेश सरकार परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर रेलवे को भेजेगी। मंजूरी मिलने के बाद गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बनने से हजारों लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि प्रतुल आनंद, नरेंद्र मास्टर, सोनू, शिव कुमार सहित अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed