फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Statements of the victim's sister will be recorded in front of the judge tomorrow

Rohtak News: कल जज के सामने होंगे पीड़ित की बहन के बयान दर्ज

Sun, 14 Jan 2024 01:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:26 PM IST
विज्ञापन
Statements of the victim's sister will be recorded in front of the judge tomorrow
रोहतक। सोशल मीडिया पर 12वीं तक साथ पढ़े दोस्त व उसकी बहन के बारे में असभ्य शब्द लिखने के मामले में शनिवार को जांच आगे नहीं बढ़ सकी। थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़ित पक्ष शनिवार को नहीं आ सका। रविवार को अदालत की छुट्टी है। ऐसे में सोमवार को जज के सामने शिकायतकर्ता की बहन के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। बयान दर्ज होने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करेंगे। तथ्याें के आधार पर ही गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक दो दिन पहले एक युवक ने कलानौर थाने में शिकायत दी थी कि उसके गांव का युवक 12वीं तक उसके साथ पढ़ा है। लंबे समय से वह सोशल मीडिया पर उसके व उसकी बहन के बारे में गलत टिप्पणी कर रहा है। साथ ही फोटो भी एडिट करके भेजता है। मामले को लेकर साथ लगते गांव में पंचायत भी हुई थी। पंचायत में आरोपी ने लिखित में कहा था कि वह उसे परेशान नहीं करेगा, लेकिन आरोपी ने किसी ऐप के माध्यम से फिर से गलत मैसेज भेज रहा है। वे आरोपी के घर पर गए और उसके माता-पिता को पूरे मामले से अवगत कराया। आरोपी के माता-पिता ने कहा कि उनका लड़का मोबाइल प्रयोग नहीं करता है। जबकि उसके पास आरोपी के भेजे गए मैसेज व कॉल रिकार्डिंग भी मौजूद है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed