फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   State level conference of rural sanitation workers today

Rohtak News: ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का राज्यस्तरीय सम्मेलन आज

Sun, 15 Oct 2023 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:29 AM IST
विज्ञापन
State level conference of rural sanitation workers today
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से 15 अक्तूबर को पुरानी आइटीआई मैदान में राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें 15 हजार से अधिक ग्रामीण सफाई कर्मचारी हिस्सा लेंगे। यहां पर सभी आगामी आंदोलन की रणनीति तैयारी होगी। यह जानकारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने दी।
विज्ञापन

बिड़लान ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की राज्यस्तरीय आमसभा के लिए अलग-अलग जिलों की पांच टीमों का गठन कर जनसंपर्क अभियान चलाया गया था। वहीं जिला सचिव संदीप ने बताया कि हड़ताल से बाधित होने वाले सफाई कार्य से अगर सरकार बचना चाहती है तो अभी उसके पास समय है। वह वार्ता करके मांगों और समस्याओं का समाधान करे। इस हड़ताल के लिए सफाई कर्मचारी नहीं बल्कि सरकार जिम्मेदार है। क्योंकि 10 अगस्त को तीन दिवसीय हड़ताल का नोटिस मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, पंचायत मंत्री और विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा के महानिदेशक को भेज दिया था। 23 सितंबर को फिर नोटिस भेजकर वार्ता के माध्यम से समाधान करने की मांग की गई। लेकिन सरकार और पंचायत विभाग की तरफ से वार्ता के लिए कोई पहल नहीं कि गई। इस पर मजबूर होकर ग्रामीण सफाई कर्मियों को हड़ताल जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अभी तक वार्ता की कोई पहल नहीं की। इससे जाहिर होता है कि ये सरकार दलित और सफाई कर्मचारी हितैषी होने का ढोंग कर रही है। प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार हड़ताली ग्रामीण सफाई कर्मचारियों से बात करने की बजाय सफाई कर्मचारी आयोग को आगे कर हड़ताल ना करने की अपील कर रही है।वार्ता में पहले से जो सहमति बन चुकी उनका पत्र सरकार जारी करे। 17 साल बेगारी और शोषण की मार झेल रहे सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की नीति बनाकर कच्चे सफाई कर्मियों को पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed