{"_id":"69dd370aa104d3cc2c0f453a","slug":"state-level-childrens-festival-begins-people-dance-to-childrens-performances-rohtak-news-c-198-1-rew1001-236706-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: राज्य स्तरीय बाल महोत्सव शुरू, बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: राज्य स्तरीय बाल महोत्सव शुरू, बच्चों की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद
- फोटो : कैसरगंज के आगापुरवा में लगी आग से जलते मकान।
रेवाड़ी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से बाल भवन में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बाल महोत्सव सोमवार से शुरू हो गया। यह तीन दिन तक चलेगा। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
आगे कहा कि यह मंच बच्चों को बचपन से ही रचनात्मक कौशल सीखने में मदद करता है। डीसी ने कहा कि यह दौर बच्चों के लिए अपार संभावनाओं से भरा है, जो उन्हें नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी बच्चों को प्रेरित करने का आग्रह किया।
डीसी ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित ये प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदेशभर से आए प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रतिभागी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव डॉ. सुषमा गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
समारोह में तीनों दिन अलग-अलग ग्रुप में होंगी प्रतियोगिता
जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेंद्र यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय समारोह में तीनों दिन अलग-अलग ग्रुप में समूह नृत्य, सोलो डांस, एकल नृत्य, एकल शास्त्रीय नृत्य, पेंटिंग सहित अन्य प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इन प्रतिभागियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। इस अवसर पर मंडलीय अधिकारी कमलेश शास्त्री, कुशवेंद्र, सरोज बाला, जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा आदि मौजूद रहे।

राज्य स्तरीय बाल महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : परिषद- फोटो : कैसरगंज के आगापुरवा में लगी आग से जलते मकान।