फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Songs and music are the basis of spirituality: Padmashree Kailash Kher

गीत-संगीत है अध्यात्म का आधार : पद्मश्री कैलाश खेर

Fri, 13 Oct 2023 02:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Songs and music are the basis of spirituality: Padmashree Kailash Kher
बोहर गांव में जाट संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल के घर पहुंचे गायक कैलाश खेर को सम्मानित
रोहतक। गीत-संगीत प्रकृति का सर्वोत्तम वरदान है, इसके माध्यम से प्रेम और मानवता का संदेश जन-जन तक पहुंचता है। इस धर्म को अनवरत निभा रहा हूं। गीत-संगीत सदैव से अध्यात्म का आधार रहा है। सदियों से इसी माध्यम से हमारे संत और ऋषि- मुनियों ने प्रभु की आराधना कर साक्षात्कार किया। यह बात जाने-माने गायक और पद्मश्री पुरस्कार विजेता कैलाश खेर ने वीरवार को जाट शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल के निवास पर कही।
विज्ञापन

पद्मश्री कैलाश खेर ने बताया कि उनका बचपन से ही लगाव अध्यात्म और गीत-संगीत की ओर रहा है, उन्हें आरंभ से ही संत-महात्माओं का सानिध्य मिलता रहा है। हमारा देश सदैव से ही दुनिया को ज्ञान और आध्यात्म के आलोक से प्रकाशमान करता रहा है। हमारे ऋषि-मुनियों और संत-महात्माओं ने अपने ज्ञान, योग और तप से आध्यात्मिक क्षेत्र में विश्व पटल पर भारत का परचम लहराया है। आज भी दुनिया में भारत की ख्याति आध्यात्मिक विश्व गुरु के रूप में है। भगवान शिव की स्तुति उन्हें सर्वाधिक प्रिय है। जब वे शिव बाबा की स्तुति करते हैं तो उनका मन मयूर नाच उठता है। जाट शिक्षण संस्था के पूर्व प्रधान राज सिंह नांदल ने कहा कि कैलाश खेर ने अपने गीतों के माध्यम से दुनिया में प्रेम और मानवता का संदेश देकर महान कार्य किया है। इसके चलते आज दुनिया भर में करोड़ों लोग उनके गीतों के दीवाने हैं। मां सरस्वती की उन पर असीम कृपा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर पायलट नीरज सहरावत, पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह सांगवान, युवा नेता आशीष नांदल, विपिन सहारण, मनजीत फौगाट, आदित्य नांदल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed