फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Son dies due to vehicle collision on Kharavad bypass, mother seriously injured

खरावड़ बाईपास पर वाहन की टक्कर से बेटे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

Tue, 02 Aug 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Son dies due to vehicle collision on Kharavad bypass, mother seriously injured
खरावड़ बाईपास पर रविवार की रात में पंक्चर होने के बाद खड़ी कार । विज्ञप्ति
खरावड़ गांव के नजदीक बाईपास पर सड़क किनारे खड़े मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली के मंगोलपुर कलां के युवक हेमंत राठी (39) की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हेमंत राठी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के वकील के पास ड्राइवरी करते थे। आईएमटी थाने ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगोलपुर कलां निवासी अमित राठी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को वह अपनी मां मूर्ति देवी और बड़े भाई हेमंत राठी के साथ भिवानी जिले के गांव चांग में अपने ननिहाल से दिल्ली घर लौट रहा था। रात करीब नौ बजे जब वे खरावड़ बाईपास के नजदीक पहुंचे तो कार का टायर पंक्चर हो गया। उसके बड़े भाई हेमंत कार को सड़क के किनारे खड़ी कर दिए। वह मिस्त्री की तलाश में राहगीर से लिफ्ट लेकर चला गया। मिस्त्री के नहीं मिलने पर वह दस मिनट बाद लौटा तो देखा कि उसके बड़े भाई हेमंत और मां मूर्ति देवी सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़े हैं। मां के सिर और पैर तो भाई के कंधे व पैर में चोट लगी थी। एक राहगीर ने एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और दोनों घायलों को नजदीक के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। चिकित्सकों ने दोनोें को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई के ट्रामा सेंटर में बडे़ भाई हेमंत की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed