{"_id":"6212994e01281830a35bcbf9","slug":"somewhere-in-a-day-and-a-half-45-minutes-of-water-is-coming-in-many-areas-rohtak-news-rtk639005661","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं डेढ़ दिन में तो कई क्षेत्रों में 45 मिनट आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं डेढ़ दिन में तो कई क्षेत्रों में 45 मिनट आ रहा पानी
विज्ञापन
रोहतक। जन स्वास्थ्य विभाग 24 घंटे में एक घंटे पेयजल आपूर्ति का दावा कर रहा है मगर हकीकत इसके उलट है। स्थिति यह है कि कहीं डेढ़ दिन बाद तो कहीं 40-45 मिनट ही पेयजल आपूर्ति हो रही है। इससे कई इलाकों में पेयजल संकट के हालात पैदा हो गए हैं।
बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर से जन स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त क्षमता से पानी नहीं मिल रहा है। जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में एक मार्च को पानी छोड़ा जाएगा, जो दो मार्च तक आएगा। ऐसे में जल घरों में जमा पानी एक मार्च तक जन स्वास्थ्य विभाग को चलाना है। इसकी वजह से 13 फरवरी से एक वक्त की पेयजल आपूर्ति कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि एक वक्त की पेयजल आपूर्ति एक घंटे (60 मिनट) दी जा रही है। मगर हकीकत में ऐसा नहीं है। जन स्वास्थ्य विभाग 40-45 मिनट पेयजल आपूर्ति कर रहा है। यही नहीं कहीं-कहीं डेढ़ दिन में पानी आपूर्ति हो रही है। जिसकी वजह से पेयजल संकट के हालात पैदा होते जा रहे हैं।
महावीर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार का कहना कि शुक्रवार को कॉलोनी में पानी आया। शनिवार को काफी इंतजार किया मगर नलों से एक भी बूंद पानी नहीं टपका। रविवार की सुबह जब पानी नहीं आया तो जनस्वास्थ्य विभाग में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। जिसके चलते शाम करीब सवा पांच बजे पानी आया। वहीं, पूर्व पार्षद अशोक खुराना ने बताया कि एक घंटे पानी आपूर्ति का दावा किया जा रहा है मगर ऐसा नहीं हो रहा। बमुश्किल 35-40 मिनट पानी आ रहा है, वह भी काफी धीमी रफ्तार से।
विज्ञापन
एसडीओ पब्लिक हेल्थ अनिल रोहिल्ला ने कहा कि एक वक्त पर्याप्त पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं। महावीर कॉलोनी में पानी क्यों नहीं पहुंचा, इसके बारे में सोमवार को पता करके ही कुछ कहा जा सकता है।