फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Some ruins left in the Congress state, which will be settled by father and son: Dhankhar

कांग्रेस के प्रदेश में कुछ खंडहर बचे, जिसे पिता-पुत्र निपटा देंगे : धनखड़

Mon, 29 May 2023 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Some ruins left in the Congress state, which will be settled by father and son: Dhankhar
पार्टी नेताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ । विज्ञ​प
रोहतक। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि भाजपा कभी वंशवाद की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदेश में कांग्रेस के कुछ खंडहर ही बचे हैं, जिसे हुड्डा पिता-पुत्र निपटा देंगे। धनखड़ भाजपा की महिला पार्षद कंचन खुराना एवं पार्टी नेता अशोक खुराना के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने पहुंचे थे। इस दौरान मेयर मनमोहन गोयल और सीनियर डिप्टी मेयर राजू सहगल भी मौजूद रहे। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी ने संसद के नए भवन का उद्घाटन किया है, जो ऐतिहासिक पल है। इस मौके पर भाजपा की महिला पार्षद पूनम किलोई के पति सूरजमल किलोई, जिला मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सुनारिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी आशा शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंकज छाबड़ा,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष शर्मा, लेबर वेलफेयर बोर्ड के पूर्व सदस्य भूषण चुघ, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष मल्होत्रा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed