{"_id":"5e6952c48ebc3ef4060f9812","slug":"solved-question-paper-found-in-sanghi-rohtak-news-rtk5464165180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांघी में परीक्षा केंद्र पर मिला प्रश्नपत्र, बोर्ड चेयरमैन ने उक्त केंद्रों की परीक्षा रद्द, स्कूल दोनों सेंटर रोहतक शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांघी में परीक्षा केंद्र पर मिला प्रश्नपत्र, बोर्ड चेयरमैन ने उक्त केंद्रों की परीक्षा रद्द, स्कूल दोनों सेंटर रोहतक शिफ्ट
विज्ञापन
mt 3.jpg
बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित कराने के लिए बार-बार की गई बैठकें और दी गई हिदायतें कुछ खास कारगर नजर नहीं आ रही है। बुधवार को 12वीं कक्षा के गणित के पेपर के दौरान तीसरी दफा ऐसा मामला सामने आया, जब परीक्षा केंद्र के अंदर ही हल किया गया प्रश्न पत्र मिला हो। बोर्ड चेयरमैन ने परीक्षा के दौरान रोहतक में दो बार निरीक्षण किया है और दोनों बार नकल का जाल देखते हुए परीक्षा केंद्र व परीक्षा रद्द की गई है। बोर्ड चेयरमैन से कुछ समय पहले ही डीसी और चेयरमैन फ्लाइंग नंबर-2 ने सेंटर का निरीक्षण किया था। इस दौरान बाहरी हस्तक्षेप पाया गया। इस फ्लाइंग के जाने के बाद केंद्र में पर्चियां पहुंचने लगी। जब बोर्ड चेयरमैन ने केंद्र का निरीक्षण किया तो वहां पर फोटोस्टेट और हाथ से लिखी पर्चियां मिली। इस पर उन्होंने स्कूल के दोनों केंद्रों को रद्द कर रोहतक शिफ्ट कर दिया। इससे पहले रोहतक में चेयरमैन फ्लाइंग नंबर दो ने सुंडाना के परीक्षा केंद्र पर कूड़ेदान में हल प्रश्नपत्र मिला था।
बुधवार को जब गांव सांघी स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर जगबीर सिंह के उड़न दस्ते ने निरीक्षण किया तो बाहरी व आंतरिक हस्तक्षेप मिला। सभी कोड्स के प्रश्न पत्र हल हुए मिले, हस्तक्षेप इतना था कि पुलिस ने भी केंद्र चलाने में असमर्थता जाहिर की। जिस कारण चेयरमैन मौके पर ही स्कूल में चल रहे दोनों परीक्षा केंद्रों की गणित की परीक्षा को रद्द कर दिया। परीक्षा केंद्र को भी रोहतक में शिफ्ट कर दिया। सांघी के केंद्र पर डीसी फ्लाइंग ने भी बाहरी हस्तक्षेप की रिपोर्ट सौंपी है।
परीक्षार्थियों के पास नहीं मिले रंगीन एडमिट कार्ड :
बोर्ड चेयरमैन को केंद्रों पर काफी हद तक अनियमितताएं पाई गई। बोर्ड की हिदायतों के अनुरूप विद्यार्थियों के पास रंगीन एडमिट कार्ड भी नहीं थे। उधर, कुछ जगह केंद्र के मुख्य अधीक्षक की भी लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
चेयरमैन फ्लाइंग नंबर ने भी किया चार केंद्रों का निरीक्षण
रोहतक की चेयरमैन फ्लाइंग नंबर दो ने चार केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें सबसे पहले खिड़वाडी, फिर सांघी के स्कूल के दोनों परीक्षा केंद्र और चमारियां में स्थापित केंद्र शामिल है। फ्लाइंग टीम सदस्य लेक्चरर श्रवण लता ने बताया कि सांघी गांव में बाहरी हस्तक्षेप ज्यादा मिला था। बाकी केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल रहा। फ्लाइंग टीम में प्रिंसिपल संतोष और लेक्चरर रोहताश कुमार भी थे।
16 फ्लाइंग टीमों ने किया सभी केंद्रों का निरीक्षण :
जिले में 16 फ्लाइंग टीमों ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। जिले में एक यूएमसी महम सब डिवीजन में और एक रोहतक में बनी। बाकी सभी फ्लाइंग टीमों ने अपनी रिपोर्ट में शांतिपूर्ण माहौल की रिपोर्ट भेजी है।
बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
महम-भिवानी रोड स्थित परीक्षा केंद्र अधीक्षक के कमरे में बैठे मिले छह बाहरी व्यक्ति, नोटिस जारी कर मांगा जवाब
महम। 12वीं के पेपर के दौरान परीक्षा केंद्रों के बाहर खासी भीड़ थी। पेपर शुरू होते ही शिक्षा बोर्ड व प्रशासन द्वारा गठित उड़नदस्तों की टीम परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिये पहुंच गई थी। करीब आधे घंटे बाद बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर जगबीर सिंह महम-भिवानी रोड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। इस दौरान परीक्षा केंद्र अधीक्षक के कमरे में छह बाहरी व्यक्ति बैठे मिले। जिसे देखकर चेयरमैन सकते में आ गए और उन्होंने कमरे में बैठे मिले व्यक्तियों से पूछताछ कर बाहर निकलवाया व परीक्षा केंद्र अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाई। वहीं नोटिस जारी कर जवाब मांगा। उसके बाद उन्होंने सैमाण चुंगी स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम, बैंसी व निंदाना के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। वहां पर कोई अनियमितता सामने नही आई।
बोर्ड चेयरमैन डॉक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि महम-भिवानी रोड़ स्थित राजकीय स्कूल के परीक्षा केन्द्र के अधीक्षक के कमरे में छह बाहरी व्यक्ति बैठे मिले थे। इस मामले में परीक्षा केन्द्र अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा जिन परीक्षा केन्द्रों की जांच की गई उन पर सामान्य हालात मिले।