फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sloganeering against the lack of recruitment of sanitation workers and against hiring on a payroll basis.

Rohtak News: सफाईकर्मियों की भर्ती न होने, पेरोल पर भर्ती के विरोध में नारेबाजी

Tue, 28 Apr 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sloganeering against the lack of recruitment of sanitation workers and against hiring on a payroll basis.
6-नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान नारे लगाते नगरपालिका कर्मचारी संघ सदस्य। संवाद - फोटो : रिसिया नगर पंचायत में बैठक को संबो​धित करतीं अध्यक्ष।
रोहतक। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने सोमवार को निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। संघ के कोषाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि लंबे समय तक सफाई कर्मचारियों की भर्ती न होने व पेरोल पर भर्ती होने के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोराेना काल में सफाई कर्मचारियाें को सफाई सैनिक कहा था लेकिन कोरोना के बाद भाजपा सरकार उनका शोषण कर रही है। 12 साल से सफाई कर्मियों की भर्ती नहीं की है। फिलहाल 550 कर्मचारी कार्य रहे हैं। इनमें से 400 पेरोल पर और 150 कर्मचारी नियमित हैं। भाजपा सरकार बनने पर 1000 कर्मचारी थे लेकिन तब 12 वार्ड थे।
विज्ञापन

अब वार्ड 24 हो गए हैं लेकिन कर्मचारियों की संख्या बढ़ने की अपेक्षा घटी है। भाजपा ने ठेका प्रथा खत्म करने का दावा किया था वो भी नहीं हुआ। एचकेआरएन बनाने के बाद इसमें भी कोई सफाईकर्मी की पोस्ट ही नहीं है। 28 अप्रैल को भी भूख हड़ताल जारी रहेगी। 2 मई को राज्यस्तरीय बैठक होगी। इसमें आगामी फैसला लिया जाएगा। प्रदेशव्यापी प्रदर्शन का भी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed