फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Six lakhs demanded for agreement with cloth merchant, woman and scribe took 50 thousand

कपड़ा व्यापारी से समझौते के लिए मांगे छह लाख, 50 हजार लेती महिला व मुंशी काबू

Wed, 14 Jul 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Six lakhs demanded for agreement with cloth merchant, woman and scribe took 50 thousand
एक सप्ताह पहले कपड़ा व्यापारी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली महिला को पुलिस ने एक वकील के मुंशी के साथ मंगलवार को समझौते के नाम पर 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है। महिला डीएसपी सुशीला के दिशा-निर्देश पर एसआई धर्मबीर के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। देर रात तक सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली की एक महिला ने 7 जुलाई को शिकायत दी थी कि वह फिलहाल रोहतक में रह रही है। 6 जुलाई को बच्चों के कपड़े लेने के लिए बाजार में गई थी। घर आने पर पता चला कि कपड़े बच्चे के साइज के नहीं हैं। वह दुकानदार का मोबाइल नंबर लेकर आई थी। उसने कॉल की और 7 जुलाई को दोपहर साढ़े 3 बजे कपड़े दुकान पर पहुंची। आरोपी दुकानदार ने उसे दुकान के अंदर कमरे में ले गया और उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल की। इसी बीच आरोपी पक्ष की तरफ से बताया गया कि आरोपी महिला केस वापस लेने के लिए 6 लाख रुपये मांग रही है। इसके लिए हुडा सिटी पार्क के पास बुलाया है। डीएसपी सुशीला ने पुलिस टीम तैयार की। इसके बाद एसआई धर्मबीर के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक वकील के मुंशी को भी पकड़ा गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाले महिला ने केस वापस लेने के लिए 6 लाख रुपये मांगे थे। मामले की पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने महिला व एक वकील के मुंशी को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डीएसपी सुशीला देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed