फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sister-in-law's murder accused and friend sent to jail

भाभी की हत्या के आरोपी और दोस्त को जेल भेजा

Thu, 07 Jul 2022 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law's murder accused and friend sent to jail
रोहतक। भाली आनंदपुर में परवीन की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता उसके देवर मोहित व उसके साथी को जेल भेज दिया है। प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई। रिमांड पूरा होने पर आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी मोहित ने अपने साथी संदीप के साथ मिलकर जेल में ही भाभी की हत्या का षड्यंत्र रचा था।
विज्ञापन

प्रभारी सीआईए-2 निरीक्षक नवीन जाखड़ ने बताया कि 21 जून की रात को पुलिस को भाली आनंदपुर में परवीन को गोली मारे जाने की सूचना मिली। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एसआई रोहताश ने भाली आनंदपुर निवासी आरोपी मोहित व संदीप उर्फ बच्ची को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। दोनों अन्य वारदातों में गिरफ्तार होकर सुनारिया जेल में बंद थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मोहित ने अपने साथी संदीप के साथ मिलकर जेल में ही भाभी की हत्या करने का षड्यंत्र रचा था। वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed