{"_id":"6806b3563d948cdd240e0fbd","slug":"silence-spread-in-kishangarh-due-to-death-of-businessman-in-hisar-rohtak-news-c-17-roh1020-638342-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हिसार में व्यवसायी की मौत से किशनगढ़ में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हिसार में व्यवसायी की मौत से किशनगढ़ में पसरा सन्नाटा
Tue, 22 Apr 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
21महम04-मृतक अभिजीत का फाइल फोटो।
महम। हिसार जिले के गांव गढ़ी व सोरखी के बीच सड़क दुर्घटना में महम के किशनगढ़ गांव निवासी एक व्यवसायी की मौत हो गई। घटना की सूचना जब गांव में आई तो मातम छा गया।
व्यवसायी हंसमुख और व्यावहारिक थे। वह सोमवार को अपनी मां के साथ हिसार कैंट से घर के लिए सामान लेने के लिए गए थे। रास्ते में लौटते समय हादसा हुआ। घटना के बाद उनके घर पर लोगों का तांता लग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि अभिजीत (24) महम की काठ मंडी में दुकान चलाते थे। सोमवार को वह अपनी मां को बाइक पर लेकर हिसार कैंट गए थे। दोनों ने कैंटीन से सामान लिया था, लेकिन ज्यादा वजन होने के कारण अभिजीत ने अपनी मां को बस में बैठा दिया। खुद बाइक लेकर गांव के लिए चल दिए थे। हिसार के गढ़ी सोरखी गांव के बीच में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी थी और हादसे में उनकी जान चली गई। अभिजीत का बड़ा भाई विदेश में पढ़ाई के लिए गए हैं। मृतक के चाचा की भी कुछ समय पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। उस समय हादसे के कारण अभिजीत के पिता और उनके छोटे भाई की सदमे से मौत हो गई थी। संवाद