{"_id":"6547d63a93cb6496a905752e","slug":"silence-on-syl-jaihinds-uproar-syl-rohtak-news-c-17-roh1018-287425-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एसवाईएल पर चुप्पी, जयहिंद का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एसवाईएल पर चुप्पी, जयहिंद का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में पार्टी समर्थकों की भीड़ तो जुटाने में कामयाब रही, लेकिन एसवाईएल पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर कभी उनके खास रहे नवीन जयहिंद ने हंगामा कर दिया। मुख्यमंत्री के आगमन पर जयहिंद को एक इंच भी बाग से बाहर न आने देने वाली पुलिस की मौजूदगी में जयहिंद समर्थकों सहित अशोक चौक तक पहुंच गए। दो घंटे में तीन बार पुलिस से धक्का-मुक्की हुई।
प्रदेश के अंदर 2024 में लोकसभा व फिर विधानसभा चुनाव होने हैं। सियासी गतिविधियों का केंद्र बने रोहतक में आम आदमी पार्टी की तरफ से रविवार को कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पार्टी का दावा है कि सम्मेलन में 11 हजार कार्यकर्ता पहुंचे, हालांकि खुफिया विभाग की रिपोर्ट में संख्या इससे कम आंकी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पौने तीन बजे कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नहीं आए। केजरीवाल ने अपने 25 मिनट के भाषण में 10 मिनट तक फोकस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्र सरकार पर रखा। जबकि 10 मिनट प्रदेश की भाजपा व कांग्रेस की राजनीति पर सवाल उठाए। पांच मिनट तक पार्टी के संगठन व अगले कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया।
आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी धर्म व जाति की राजनीति को खत्म करेगी। क्योंकि कांग्रेस को प्रदेश की जनता भुगत चुकी है। भाजपा ने तो छह हजार करोड़ कर्ज प्रदेश की जनता पर कर दिया है। वहीं, अशोक तंवर ने कहा कि 25 साल कांग्रेस व 9 साल भाजपा के प्रदेश की जनता देख चुकी है। अब आम आदमी पार्टी से ही जनता को उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि दिल्ली के और पंजाब के हालात अलग हैं, लेकिन पंजाब में पार्टी ने सरकार बनाई। अब हरियाणा में भी पंजाब की तर्ज पर सरकार बनेगी। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि रोहतक प्रदेश की सियासी राजधानी है। यहां से पूरे प्रदेश में संदेश जाता है। यह केवल कार्यकर्ता सम्मेलन है, रैली होगी तो दूसरे दलों की नींद उड़ जाएगी। वहीं, पार्टी के प्रदेश सचिव लवलीन टूटेजा ने कहा कि भाजपा का ध्यान शिक्षा, स्वास्थ, बिजली व पानी पर नहीं, बल्कि इतिहास बदलने पर है।
विज्ञापन
......
सवा दो घंटे में नवीन जयहिंद समर्थक व पुलिस के बीच तीन बार झड़प हुई
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता नवीन जयहिंद अपने समर्थकों के साथ दोपहर एक बजकर 48 मिनट पर सेक्टर 6 स्थित बाग से पुरानी आईटीआई में चल रहे कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह के लिए रवाना हुए। जयहिंद ने एलान किया था कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सवाल करेंगे कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को कब तक मिल जाएगा। काफिले में बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रालियों में समर्थक सवार थे। जयहिंद के सड़क पर आते ही पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन झड़प होते हुए टीम आगे बढ़ती रही। पहली झड़प में टीम के दो सदस्यों की कमीज तक फट गई। वहीं मुख्य रोड की तरफ आते वक्त पुलिस ने फिर से टीम को रोकना चाहा, लेकिन पुलिस फोर्स कम होने के कारण पुलिस टीम को आगे बढ़ने से नहीं रोक पाई। इसी तरह टीम शीला बाईपास से होते हुए, पुरानी आईटीआई ग्राउंड में जाने के लिए अशोका पर पहुंची तो पुलिस ने अवरोधक लगाकर टीम को आगे नहीं बढ़ने दिया। इसी के चलते जयहिंद समर्थकों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। एसवाईएल लिखी हुई मटकियों को टीम के सदस्यों ने सड़क पर ही फोड़ना शुरू कर दिया।