फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shri Krishna had honored Draupadi's Rakhi: Pawan Kaushik

द्रोपदी की राखी का श्री कृष्ण ने रखा था मान : पवन कौशिक

Tue, 20 Aug 2024 05:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna had honored Draupadi's Rakhi: Pawan Kaushik
झज्जर। यूं तो बंधन किसी को अच्छा नहीं लगता, लेकिन इस रक्षाबंधन के बंधन में सभी बंधना चाहते हैं। सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि महाराज मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा में कथा वाचक पवन कौशिक ने प्रवचन करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेशम की इस डोर में भाई बहन का जो पवित्र नाता बंधा हुआ है उसकी कोई कीमत नहीं। देखने में तो यह मात्र धागा है मगर रक्षा बंधन के दिन इसमें गुण समाहित होता है। शिशु पाल का वध करते समय सुदर्शन चक्र से भगवान श्री कृष्ण की तर्जनी उंगली में चोट आ गई थी, तब द्रोपदी ने रक्त को रोकने के लिए अपनी साड़ी फाड़कर उनकी उंगली पर बांध दी थी। यह द्रोपदी का बंधन था। जब द्रोपदी का चिर हरण हो रहा था तब श्री कृष्ण ने इस बंधन का फर्ज निभाया था और द्रोपदी की लाज बचाई। तब से श्रावण मास की पूर्णिमा को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाने लगा। इस दौरान महिला मंडली की संगीता वर्मा, पूनम छाबड़ा, आशा ग्रोवर, सन्तोष हंस, इंदू भुगड़ा ने हमारे दोनों रिश्तेदार एक हमारे डमरू वाले, दूजी सिंह सवार ..एक तो कैलाश का वासी दूजी है वो कटरा निवासी, एक चलाए संसार सारा, दूजी पालन हार, हमारे दोनों रिश्तेदार भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। महिला मंडली की प्रधान इंदु भुगड़ा ने भाई बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed