फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shraddha, Sheetal, and Sania will represent Haryana in the National Handball Championship.

Rohtak News: नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में श्रद्धा, शीतल व सानिया करेंगी हरियाणा का प्रतिनिधित्व

Sun, 04 Jan 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 04 Jan 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shraddha, Sheetal, and Sania will represent Haryana in the National Handball Championship.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। नेशनल सीनियर पुरुष एवं महिला सीनियर स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप में जिले के पांच खिलाड़ी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी महम में नेशनल के लिए हरियाणा की टीम में श्रद्धा, शीतल और सानिया को महिला वर्ग व आदित्य और सुमित को पुरुष वर्ग में शामिल किया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी महम में 2 जनवरी को स्पीड हैंडबॉल हरियाणा सीनियर टीम के ट्रायल लिए गए थे। खेल मीडिया प्रभारी नकुल धनखड़ ने बताया कि ट्रायल में चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश के बिजनौर की विवेक यूनिवर्सिटी में 7 से 10 जनवरी तक दूसरी नेशनल सीनियर पुरुष एवं महिला सीनियर स्पीड हैंडबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा स्पीड हैंडबॉल ट्रायल के इंचार्ज सतीश चौधरी ने बताया कि महिला वर्ग में सिरसा की वंदना (टीम कैप्टन), भिवानी की कोमल, स्वीटी व निधि, रोहतक की श्रद्धा, शीतल व सानिया, चरखी से रुमिशा, पानीपत से अनु, मनु व रूपांशी भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में ये खिलाड़ी दिखाएंगे दम
पुरुष वर्ग में भिवानी के मनोज कुमार (टीम कैप्टन), भिवानी के सचिन, हिमांशु व कपिल, हिसार से अभिनव व चित्रांशु, पलवल से सचिन, सिरसा से नवीन व रोबिन, रोहतक से आदित्य व सुमित नेशनल चैंपियनशिप में टीम के साथ प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, भिवानी की कोमल को महिला वर्ग की टीम का मैनेजर व भिवानी के उत्तम को पुरुष वर्ग टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed