फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shot in the stomach of a soldier in village Sundana

गांव सुंडाना में फौजी के पेट में मारी गोली

Tue, 03 Mar 2020 01:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Shot in the stomach of a soldier in village Sundana
गांव सुंडाना में शराब ठेकेदारों के विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे फौजी को ठेकेदारों ने सोमवार रात करीब पौने 9 बजे गोली मार दी। आरोपियों ने चार राउड फायर किए, जिनमें से एक गोली फौजी के पेट में लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को तुरंत पीजीआई ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। आरोप है कि वारदात की सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसी वजह आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

सोमवार को गांव में ही खुले हुए शराब के ठेके पर ठेकेदारों का विवाद हो रहा था। जिस विवाद में बीच बचाव के लिए 37 वर्षीय फौजी रोहतास चला गया। ठेकेदारों ने रोहतास पर ही गोली चला दी। फौजी घर पर छुट्टी आया हुआ है। थाना कलानौर पुलिस का कहना है कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर और पीजीआई में पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा, इसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed