{"_id":"65c1637763176670050dbfc0","slug":"shopkeepers-and-customers-upset-due-to-sewer-overflow-rohtak-news-c-17-roh1020-352841-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानदार और ग्राहक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानदार और ग्राहक परेशान
विज्ञापन
किला रोड पर हुए सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानों के बाहर जमा पानी।
रोहतक। किला रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों को खोलने में परेशानी आती है साथ ही ग्राहक भी बाजार में आने से कतराता है। सोमवार को बाजार में दूषित पानी से जलभराव होने पर व्यापारियों में काफी रोष नजर आया। व्यापारियों ने जल्द से जल्द समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
किला मार्केट प्रधान सुनील बोंटरा, व्यापारी ओमप्रकाश, जयप्रकाश, अनुराग, पवन समेत अन्य लोगों ने बताया कि सुबह के समय दुकानों को खोलने के लिए पहुंचते हैं तो बहुत सी दुकानों के बाहर सीवर का दूषित पानी जमा हो जाता है। इसके चलते दुकानें खोलने का भी मन नहीं करता। सीवर के अंदर की सारी गंदगी बाहर निकल आती है, जो काफी दिनों तक दुकानों के बाहर जमा रहती है। इसके चलते बाजार फिर बाजार नहीं रह जाता, इतना बुरा हाल हो जाता है जैसे किसी गंदगी के ढेर पर दुकानें बना ली हों। दूषित पानी जमा होने से बाजार बाजार नहीं लगता। ग्राहकों का भी सामान लेने का मन नहीं करता। जनस्वास्थ्य विभाग को एक बार नहीं बहुत बार अवगत करवा चुके है। लेकिन यहां का स्थायी समाधान नहीं करवाया जा रहा है। कभी- कभार ही सफाई की जाती है। लेकिन मशीन के द्वारा जब तक सफाई नहीं ही जाएगी। यहां का स्थायी समाधान नहीं होगा। हर रोज तीन से चार हजार ग्राहक यहां सामान खरीदने के लिए आते है। जिनको काफी परेशानी होती है।
यह बोले व्यापारी
सुबह के समय घर से दुकान के लिए निकले तो मन बहुत प्रसन्न था। लेकिन जैसे ही बाजार में पहुंचे तो सीवर का दूषित पानी जमा देखकर मन काफी दुखी हुआ।
- सुंदर सपरा
सीवर की गंदगी जब दुकान के बाहर जमा हो जाए तो ऐसा लगता है, जैसे पूरे दिन की आजादी किसी ने छीन ली हो। जब तक यहां की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। परेशानी ज्यों की त्यों बनी रहेगी।
विज्ञापन
- राजेश चोपड़ा
कुछ दुकानदार अतिक्रमण किए हुए हैं, इसके चलते साफ-सफाई नहीं हो पाती। यहीं नहीं पार्किंग तक ग्राहकों को नहीं मिलती ऐसे में कैसे समस्या का समाधान होगा।
- सुनील बोंटरा
जब तक विभाग के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेंगे, हम लोगों का जीना दूभर होता रहेगा। ग्राहक और व्यापारी इसी तरह से परेशान होता रहेगा। इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है। - सुरेंद्र कुमार
अगर इस तरह की समस्या मार्केट में बनी रहती है तो इसका सताई समाधान ही करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द अधिकारियों को आदेश दे दिए जाएंगे। मार्केट में ग्राहकों और दुकानदारों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जन स्वास्थ्य व अभियांत्रिकी विभाग।