{"_id":"69349ad3136783fc870125c1","slug":"shafali-said-in-kbc-that-she-made-her-cricket-debut-with-the-boys-team-in-place-of-her-sick-brother-rohtak-news-c-17-roh1019-773704-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: केबीसी में बोलीं शैफाली-बीमार भाई की जगह लड़कों की टीम से किया था क्रिकेट में डेब्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: केबीसी में बोलीं शैफाली-बीमार भाई की जगह लड़कों की टीम से किया था क्रिकेट में डेब्यू
विज्ञापन
23...क्रिकेटर खिलाड़ी शैफाली वर्मा।
रोहतक। महिला विश्वकप चैंपियन, देश की शान शैफाली वर्मा ने शुक्रवार रात कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) शो में कप्तान हरमनप्रीत कौर व दीप्ति शर्मा के साथ 12.50 लाख रुपये जीत लिए। अमिताभ बच्चन को शैफाली ने बताया कि बीमार भाई की जगह लड़कों की टीम में खेल उनका क्रिकेट में पदार्पण हुआ।
केबीसी में जीती गई पूरी रकम दृष्टिहीन महिला क्रिकेट टीम को भेंट की गई है। केबीसी के दो घंटे के विशेष शो का शुक्रवार रात हुआ तो मां के साथ अन्य परिजनों ने भी इसका पूरा लुत्फ उठाया। हालांकि, शैफाली के आभूषण व्यापारी पिता संजीव वर्मा यह शो नहीं देख सके।
पिता बताते हैं कि क्रिकेट से थोड़ा समय निकालकर शैफाली ने कौन बनेगा करोड़पति शो में भाग लिया था। उसके साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, ऋचा, हरलीन व कोच अमोल मजूमदार भी शो में पहुंचे थे।
विज्ञापन
हॉट सीट पर शैफाली, हरमनप्रीत कौर व दीप्ति शर्मा ने अमिताभ के सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। निजी बातें भी खूब हुईं। इस तिकड़ी ने सही जवाब देकर 12.50 लाख रुपये जीत लिए। उन्होंने यह राशि हाल ही में दृष्टिहीन महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम को भेंट कर दी।
21 से श्रीलंका के खिलाफ चलेगा बल्ला
पिता बताते हैं कि शैफाली 21 दिसंबर से श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टी-20 के पांच मैचों की सीरीज खेलेगी। इसमें भी उसका शानदार प्रदर्शन रहने की पूरी उम्मीद है। इसके बाद 9 जनवरी से शुरू होने वाली महिला प्रीमियर लीग में भी वह टीम दिल्ली का हिस्सा बनेंगी।
-- -- -
अमिताभ बच्चन ने शैफाली से कहा-जो पहले जीरो, वह बाद में हीरो
शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा, जिस उम्र में लोग ट्रेन में सफर करने लिए एंट्री करते हैं, उस समय शैफाली वर्मा ने वर्ल्ड कप की टीम में एंट्री कर ली थी। क्रिकेट के सफर की शुरुआत पर शैफाली ने बताया कि पिता संजीव वर्मा क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन पैसों की तंगी के कारण ऐसा नहीं कर सके। उन्होंने अपनी छवि बच्चों में देखी। एक बार बड़े भाई साहिल बीमार पड़ गए और क्रिकेट टीम में खेलने नहीं जा पाए। पिता ने कॉल करके कहा-बेटा बीमार है, आ नहीं पाएगा। मैंने पिता से कहा कि भाई की जगह लड़कों की टीम में मैं खेलने जाऊंगी। इस डेब्यू मैच में शून्य पर आउट हो गई थी। इस पर अमिताभ बच्चन बोले-जो पहले जीरो, वह बाद में हीरो बन गए।
-- -
कपिल शर्मा शो में भी इसी महीने दिखेगी म्हारी छोरी
पिता संजीव वर्मा बताते हैं कि शैफाली इसी महीने के आखिर तक कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में भी दिखेंगी। इसकी शूटिंग कौन बनेगा करोड़पति शो से पहले ही पूरी हो गई थी।
-- --