{"_id":"64f2509e79585905e60dcb74","slug":"shadow-of-movement-on-cleanliness-of-the-city-rohtak-news-c-17-roh1018-236272-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहर की स्वच्छता पर आंदोलन का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहर की स्वच्छता पर आंदोलन का साया
विज्ञापन
रोहतक। माह में शहर की सफाई पर संकट रहेगा। क्योंकि गलियों की सफाई के लिए लगाया गया टेंडर 25 सितंबर को खुलेगा, तब तक नगर निगम प्रशासन पक्के कर्मचारियों के भरोसे रहेगा। पक्के कर्मचारी पूरे सितंबर माह में आंदोलन पर रहेंगे। बीच में कर्मिक हड़ताल पर जाएंगे। निगम आयुक्त का कहना है कि नया ठेका होने तक पक्के कर्मचारियों से ही काम चलाना होगा।
शहर की सफाई पर नगर निगम हर साल करोड़ों रुपये खर्च करता है। अब तक शहर की गलियों की सफाई का कार्य नगर निगम के 680 कर्मचारी करते थे, इसमें 220 पक्के व 470 डीसी रेट पर लगे हैं। जून माह में निगम की तरफ से 22 में से 16 वार्ड की गलियों की सफाई का कार्य ठेके पर दे दिया। इसके लिए 16 वार्डों को दो भागों में बांटा गया। वार्ड नंबर 1,3, 4, 6,7,8 व 17 में गलियों की सफाई का ठेका 24 करोड़ 26 लाख रुपये में और 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20 व 21 का ठेका 24 करोड़ व 75 लाख रुपये में दिया था। अगस्त माह में मुख्यालय की तरफ से निगम आयुक्त को पत्र भेजकर लिखा कि नियमों के तहत टेंडर 21 दिन बाद खोला जाना था, लेकिन निगम ने 12 दिन में ही टेंडर जारी कर दिया। इसके चलते टेंडर रद्द कर दिया था। तभी से निगम गलियों की सफाई के कार्य के लिए पक्के कर्मचारियों के भरोसे हैं, जो हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं।
करीब 49 करोड़ का टेंडर जारी कर दिया है, जिसे 25 सितंबर को खोला जाएगा। तब तक पक्के कर्मचारियों के भरोसे ही शहर गलियों की सफाई रहेगी। समय पर कचरे का उठान होता रहे, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
जितेंद्र दहिया, आयुक्त नगर निगम
सरकार ने सफाईकर्मियों की मांगों को पूरा नहीं किया। इसके चलते शुक्रवार को निगम प्रांगण में प्रदर्शन किया गया। सितंबर माह में निगम कर्मियों का प्रदर्शन जारी रहेगी। इसमें कार्मिक भूख हड़ताल भी शामिल है। अगर प्रदेश कार्यकारी ने निर्देश दिए तो पूर्ण भूख हड़ताल पर चले जाएंगे।
संजय बिड़लान, प्रधान नगर पालिका कर्मचारी संघ
यह है सितंबर माह में सफाई कर्मियों के प्रदर्शन का कार्यक्रम
एक सितंबर : नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिका इकाइयों ने आंदोलन का नोटिस भेजा और मांगपत्र सौंपा।
19 व 20 सितंबर : कर्मचारी काले बिल्ले लगाकर पहले गेट मीटिंग करेंगे, फिर शहर में झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा।
19 सितंबर से 6 अक्तूबर : प्रदेश में चार जत्थे जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।
25 सितंबर से 29 सितंबर : नगर निगम, नगर परिषद व नगर पालिकाओं में कर्मिक भूख हड़ताल होगी।