फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Shades of Haryanvi culture scattered in the village festival

Rohtak News: गांव महोत्सव में बिखरी हरियाणवी संस्कृति की छटा

Sun, 19 Mar 2023 02:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shades of Haryanvi culture scattered in the village festival
गजब का संतुलन...जाट कालेज मैदान में अमर उजाला गांव महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम म
रोहतक। अमर उजाला गांव महोत्सव में दूसरे दिन शनिवार को हरियाणवी संस्कृति की छटा बिखरी। जाट कॉलेज मैदान आयोजित महोत्सव में बतौर मुख्यातिथि मेयर मनमोहन गोयल पहुंचे। उन्होंने प्रगतिशील किसानों, विद्यार्थियों और लकी ड्रॉ विजेताओं को सम्मानित किया। इशू जांगिड हरियाणवी ग्रुप, उपकार हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन


एक कदम प्रगति की ओर थीम पर आधारित अमर उजाला गांव महोत्सव में दूसरे दिन बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया, वहीं ऑटोमोबाइल कंपनियों में आए नए मॉडल के वाहनों की जानकारी ली। न्यू प्लेटिना 110 एबीएस को देखने और टेस्ट ड्राइव लेने वाले युवाओं की कतार लगी रही। मंच संचालन राज ने किया। उन्होंने दर्शकों को चुटकुलों से खूब गुदगुदाया। जींद से आए प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। 17 मार्च से शुरू हुआ अमर उजाला गांव महोत्सव का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन


देसां मैं देस रै भारत, भारत मैं हरियाणा... पर झूमे दर्शक

गांव महोत्सव का शुभारंभ चंदन ने देसां मैं देस रै भारत, भारत मैं हरियाणा गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर किया। इसके बाद सुहाना ने हरियाणवी लोक गीत मनै कर दिया ऊंचा नाम मेरे हरियाणे का पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की तालियां बटोरीं। चेष्ठा शर्मा ने है नमन उनको कविता से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। नंदिनी ने समय के साथ बदलते हरियाणा के बारे में दर्शकों को हरियाणवी लोक गीत हरियाणा तो बदल गया पर इब वा हंसी और मखौल कडै गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। उपकार हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने ये देश है वीर जवानों का गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा जगाया। ईशू जांगिड ने हरियाणवी लोक गीत इब छोरियां के होण पै भी थाली बाजैगी पर नृत्य के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशरूम के पकोड़े, बाजरे का पिज्जा और सैंडविच का स्वाद चखा

दर्शकों ने देसी व्यंजनों और फास्ट फूड का स्वाद भी चखा। मिलेट फूड्स काउंटर पर खाने के शौकीनों ने विभिन्न उत्पादों से बने अनोखे व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इसमें खास मशरूम के पकोड़े, बाजरे का पिज्जा की सुगंध और सैंडविच पसंदीदा रहे। संजीव ने बताया कि बाजरे व ज्वार से बनी चीजों को सभी पसंद करते हैं। मिलेट की बर्फी और लड्डू उनके खास हैं। इन्हीं के नाम पर उन्होंने अपने ब्रांड का नाम तय किया है। लोगों ने एगलेस पेस्ट्री, केक और डोनट का भी खूब आनंद लिया। सरिता ने बताया कि लोगों एगलेस केक, डोनट और ब्राउनी काफी पसंद की जा रही है। अमित ने बताया कि ऑर्गेनिक फार्मिंग के जरिए चारा तैयार कर गाय का दूध, लस्सी और देसी घी की लोगों ने खूब खरीदारी की।

टू व्हीलर पर आकर्षक ऑफर ने लोगों को लुभाया

महोत्सव में लोहचब की ओर से होंडा एक्टिवा और होंडा शाइन 100 के टू व्हीलर पर विभिन्न आकर्षक ऑफर ने लोगों को लुभाया। होंडा एक्टिवा पर नो डाउन पेमेंट और एक्चेंज पर 2 हजार की छूट दी जा रही है। नई खरीद पर हेल्मेट फ्री दिया जा रहा है। महोत्सव में 200 से अधिक लोगों ने बजाज प्लेटिना मोटर साइकिल की टेस्ट ड्राइव ली। बैटरी से चलने वाली स्कूटी पर एक साल की वारंटी शामिल है।

वर्तमान फैशन पर आधारित ड्रेस, होम डेकोरेशन बना आकर्षण का केंद्र

महोत्सव में नारी वस्त्रम की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी में विभिन्न कुर्तियां, लॉन्ग ड्रेस, लखनवी कुर्ती, कोट सूट ने महिलाओं और युवतियों में खास जगह बनाई। युवतियों ने वर्तमान समय के फैशन के बारे में रिना सोनी और कामाक्षी सोनी से जानकारी ली। होम डेकोरेशन के लिए विभिन्न प्रकार के उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने रहे। कॉलेज जाने वाली युवतियों में हैंडमेड बैग को काफी पसंद किया गया।

हेल्थ शिविर में 200 लोगों ने करवाई जांच

महोत्सव में कॉयनोस अस्पताल की ओर निशुल्क जांच शिविर लगाया गया। इसमें लगभग 200 से अधिक लोगों ने ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच करवाई। अंकित ने बताया कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अस्पताल की ओर से निशुल्क ब्लड प्रेशर व शुगर की जांच की गई।

लकी ड्रॉ में उपहार जीत खिले चेहरे

महोत्सव में मुख्यातिथि के समक्ष लकी ड्रॉ निकाले गए। गुलशन, संजय, राहुल, सीमा आदि ने उपहार पाकर खुशी जताई। आयोजन स्थल के द्वार पर ज्योति, ऊर्वशी, अंजलि ने सभी का लकी ड्रॉ का फार्म भरा।


अगले छह माह का दिया डिस्काउंट और निकाला लकी ड्रॉ

बेकस एंड ब्रीइव हाउस की ओर से नीरज और सरिता ने अपने स्टॉल पर लोगों को लुभाने के लिए लकी ड्रॉ का ऑप्शन दे रखा था। इसमें सभी भाग्य आजमा सकते थे। इसके साथ ही मौके पर छह माह के लिए 20 प्रतिशत का डिस्काउंट कूपन भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed