फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Seven meters high escalator and lift will be installed at the station

स्टेशन पर सात मीटर ऊंचा लगेगा एस्केलेटर और लिफ्ट

Mon, 24 Jan 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Seven meters high escalator and lift will be installed at the station
रोहतक। रेलवे स्टेशन पर सात मीटर ऊंचाई का एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ी) और लिफ्ट लगेगी। इसकी पूरी डिजाइन व प्रपोजल दिल्ली रेल मंडल के डीआरएम के पास भेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्टेशन पर दिव्यांग, बुजुर्ग और गंभीर रोगियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म आवागमन करने के लिए काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। फुट ओवरब्रिज की सीढ़ी चढ़ना और उतरना, उनके लिए काफी मुश्किल होता है। मगर मजबूरी होने की वजह से काफी कष्टों को झेलते हुए दिव्यांग, बुजुर्ग और गंभीर रोगी आवागमन करते हैं। काफी समय से स्टेशन पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। करीब दो साल पहले जब जीएम रेलवे निरीक्षण करने आए थे, तभी एस्केलेटर और लिफ्ट लगाने की बात कही गई थी। अब जब रेल मंत्री के आने की उम्मीद है, तो फिर से इस सुविधा को शुरू करने के प्रयास शुरू हो गए हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार विगत दिनों दिल्ली से आई इंजीनियरों की टीम ने एस्केलेटर व लिफ्ट लगाने का निरीक्षण करने के बाद पूरा प्लान बनाया है। रिपोर्ट में थाने के नजदीक एस्केलेटर व लिफ्ट लगाने का उचित स्थान बताया गया है। फुट ओवरब्रिज से सटाकर ही एस्केलेटर लगेगा, जो करीब सात मीटर ऊंचा होगा। इसी के बराबर में लिफ्ट भी लगाई जाएगी। निरीक्षण करने आई टीम ने अपनी रिपोर्ट बनाकर सौंप दी है, जो दिल्ली रेल मंडल कार्यालय पहुंच गई है। चर्चा है कि जल्द ही दोनों को लगाने की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

वर्जन-
रोहतक स्टेशन पर जीआरपी थाने के नजदीक फुट ओवरब्रिज के बराबर ही सात मीटर की ऊंचाई पर एस्केलेटर और लिफ्ट लगाई जाएगी। इसकी रिपोर्ट बनाकर दिल्ली रेल मंडल कार्यालय को सौंप दी गई है। अब मंडल कार्यालय से स्वीकृति के बाद ही काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष, एसएससी इलेक्ट्रिक दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed