फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Servant's service revolver stolen by breaking car glass

कार का शीशा तोड़कर हवलदार का सर्विस रिवाल्वर चोरी

Mon, 04 Jul 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Servant's service revolver stolen by breaking car glass
रोहतक। गढ़ी बोहर गांव में मकान के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर कोई हवलदार का सर्विस रिवाल्वर चुराकर ले गया। हवलदार नवीन कुमार शिवाजी कॉलोनी थाने में तैनात है, जिसकी तबीयत खराब होने पर साथी पुलिसकर्मी घर छोड़ कर गए थे। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दिल्ली के सारंगपुर निवासी ईएचसी नवीन कुमार ने दी शिकायत में बताया कि वह गढ़ी बोहर गांव में मकान लेकर रहता है। एक जुलाई को उसकी ड्यूटी शिवाजी कॉलोनी थाने के अंतर्गत रिटौली-कुबूलपुर गांव के पास डीघल रोड के नाके पर शाम 8 से सुबह 8 बजे तक थी। ड्यूटी के दौरान करीब एक बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त व पेट में दर्द होने के कारण उसने शिवाजी कॉलोनी थाने में फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। वह और सिपाही अजीत कार में सवार होकर थाने में गए। वहां से रवानगी अस्पताल के लिए करवाई। इसके बाद मेडिकल मोड़ स्थित निजी अस्पताल में आ गए। उसने अपने दोस्त सिपाही सोमबीर को फोन करके बुलाया। सोमबीर उसे लेकर गढ़ी बोहर आ गया। कार को घर के बाहर खड़ा कर दिया। साथ ही दवाई लेकर सो गया। सुबह साढ़े 8 बजे उठा तो कार का शीशा टूटा मिला। अंदर से सर्विस रिवाल्वर चोरी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed