फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sent obscene message to the woman of Mastnath Nagar

मस्तनाथ नगर की महिला को अश्लील मैसेज भेजा

Sun, 12 Sep 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
sent obscene message to the woman of Mastnath Nagar
रोहतक। शहर के मस्तनाथ नगर की एक महिला को किसी ने अश्लील मैसेज भेजा है। परेशान महिला परिजनों के साथ आईएमटी थाने में पहुंची और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि अज्ञात नंबर से लगातार उसके पास अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं। एक बार तो उसने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब दोबारा ऐसी हरकत की तो परिजनों को अवगत कराया। परिजन पीड़िता के साथ शनिवार को आईएमटी थाने में पहुंचे और लिखित में शिकायत दी। पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। अब साइबर सेल की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट एसएचओ करेंगे मामले की जांच
नियमों के तहत आईटी एक्ट के तहत दर्ज केस की जांच इंस्पेक्टर या इससे बड़े रैंक के पुलिस अधिकारी ही कर सकते हैं, जबकि आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह सब इंस्पेक्टर हैं। ऐसे में जांच अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed