फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   self defence for girls

आत्मरक्षा के लिए लड़कियाें को विशेष प्रशिक्षण जरूरी : खट्टर

Sat, 27 Jun 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 27 Jun 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लड़कियाें को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए विशेष प्रशिक्षण पर बल देने की बात कही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम एमडीयू के इंडोर स्टेडियम में दूसरी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के उद्घाटन के मौके पर पहुंचे थे।

इस मौके पर प्रदेश सरकार और ताइक्वांडो फेडरेशन के बीच एक एमओयू भी साइन हुआ। इस एमओयू के तहत प्रदेश के स्कूलाें में ताइक्वांडो की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।

इसके अलावा सीएम ने ताइक्वांडो को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में कई कार्यक्रम करने की भी बात कही। मुख्यमंत्री खट्टर ने खिलाड़ियाें को गर्मी से त्रस्त देखकर इंडोर स्टेडियम को वातानुकूलित करने का ऐलान किया, साथ ही स्टेडियम का नाम डॉ. मंगलसेन के नाम पर करने की भी घोषणा की।  
विज्ञापन

एमडीयू के जिम्नेजियम हॉल में शाम चार बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम में सीएम करीब एक घंटे देरी से पहुंचे। सबसे पहले मुख्यमंत्री ने रेफरी से मुलाकात की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंच से एक बार फिर सरकार की घोषणाओं को दोहराया। मुख्यमंत्री खट्टर ने प्रदेश के गांवों में 6500 व्यायामशालाआें और रोहतक के गांवों में 1000 व्यायामशालाएं खोलने की बात कही। साथ ही शहराें के कम्युनिटी सेंटराें, पार्कों में भी खेल एवं व्यायाम के लिए प्रशिक्षक नियुक्त करने के लिए कहा। इसके लिए बकायदा पतंजलि योग से प्रशिक्षण के बाद जल्द से जल्द कोच नियुक्ति करने की बात कही। खेलकूद में योग का महत्व बताते हुए सीएम ने बाबा रामदेव को प्रदेश का ब्रांड एम्बेसडर बनाने का श्रेय भी खुद ही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सीएम ने बताया कि 21 जून को हुए योग दिवस समारोह में प्रदेश के 1 लाख 74 हजार लोगाें ने हिस्सा लिया। प्रदेश की नई खेल नीति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियाें को करोड़ाें रुपये के पुरस्कार देने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व समारोह में विधायक मनीष ग्रोवर, एमडीयू के वीसी सुधीर राजपाल, ताइक्वांडो फेडरेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेणु महंत, एमडीयू खेल निदेशक देवेन्द्र सिंह ढुल एवं आईपीएस हरीश कुमार ने सीएम का स्वागत किया। मंच संचालन खेल निदेशक देवेंद्र सिंह ढुल ने किया। इस मौके पर राजपाल शर्मा, चांदकुमार, राजीव चौधरी सहित फेडरेशन के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

एमडीयू में स्पोर्ट्स सांइस विषय को शुरू करने का ऐलान
सीएम ने खेलकूद को शरीर के लिए बेहतर बताते हुए इसको बतौर विषय भी और बेहतर जगह देने का काम किया। उन्हाेंने इस मौके पर एमडीयू के वीसी सुधीर राजपाल को स्पोर्ट्स सांइस विषय को शुरू करने का निर्देश दिया।

अपनी सरकार का किया गुणगान
समारोह में पूरे भाषण के दौरान सीएम खट्टर ने अधिकतर समय अपनी सरकार का गुणगान करने में ही लगाया। 26 दिसम्बर के सुशासन दिवस से शुरू हुई इ-सर्विसेस की तारीफ करते हुए उन्हाेंने कहा कि इससे कामकाज में पारदर्शिता आई है। एमडीयू द्वारा भी इस पद्धति को अपनाने पर उन्हाेंने कार्यवाहक कुलपति सुधीर राजपाल की पीठ भी थपथपाई।

सांस्कृ तिक प्रस्तुति ने बांधा समां
कार्यक्रम के आखिरी में एमडीयू के युवा कल्याण विभाग के निदेशक जगबीर राठी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने हरियाणवी फोक संगीत की प्रस्तुति दी। उन्होंने इस दौरान उनकी प्रस्तुति को खुद सीएम ने भी बहुत सराहा।


एशियन चैंपियनशिप विजेताओं को दिए 25 हजार रुपये
सीएम ने चीन में हुई एशियन कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्रान्ज मेड जीतने वाली अनुसिया और रिया बिस्ट को फेडरेशन की ओर से 25-25 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा सीएम ने अगस्त में कोरिया में होने वाली वर्ल्ड कैडेट चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियाें को शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed