फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SDO accused of taking bribe of Rs 1.25 lakh sent on one day remand

Rohtak News: 1.25 लाख की रिश्वत लेने का आरोपी एसडीओ एक दिन के रिमांड पर भेजा

Fri, 20 Feb 2026 01:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
SDO accused of taking bribe of Rs 1.25 lakh sent on one day remand
- प्रदूषण एनओसी की एवज में रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, एसीबी ने अदालत में किया पेश
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रदूषण एनओसी की एवज में 1.25 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एईई (असिस्टेंट एनवायरमेंटल इंजीनियर-एसडीओ) मंजीत को अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

गांधरा स्थित जॉयसी कार्पेट कंपनी की प्रदूषण एनओसी देने के नाम पर एसडीओ ने 1.50 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। बाद में सौदा 1.25 लाख रुपये में तय हुआ था। ब्यूरो ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एईई को सेक्टर-36 स्थित कार्यालय से 1.25 लाख रुपये लेते दबोच लिया था।
विज्ञापन

एसीबी के डीएसपी सोमवीर देशवाल ने कहा कि एसडीओ मनजीत को अदालत से एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही अन्य किसी की मिलीभगत होने के बारे में कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूरो निदेशक डॉ. एएस चावला ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी बख्शा नहीं जाएगा। नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed