{"_id":"699b3c7c9868be10f4015a19","slug":"sdm-files-fir-after-forging-noc-for-bank-loan-and-registering-car-in-his-name-rohtak-news-c-17-roh1019-814420-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बैंक लोन की फर्जी एनओसी बनाकर कार नाम कराई, एसडीएम ने कराई एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बैंक लोन की फर्जी एनओसी बनाकर कार नाम कराई, एसडीएम ने कराई एफआईआर
विज्ञापन
बैंक के लोन की बिना एनओसी के बदल गई कार की मलकियत
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। बैंक लोन की फर्जी एनओसी तैयार कराकर कार अपने नाम कराने का मामला सामने आया है। एसडीएम आशीष कुमार के बयान पर पानीपत के सनौली रोड निवासी राजेंद्र के खिलाफ शनिवार को आर्य नगर थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है।
एसडीएम की तरफ से 16 फरवरी को पुलिस को लिखे पत्र में कहा गया है कि मायना निवासी दीपक ने शिकायत दी थी कि 2022 में उसने कार डोभ गांव निवासी अजय को दी थी। अजय ने गाड़ी को आगे बेच दिया। रिकाॅर्ड की जांच में पता चला कि अब यह गाड़ी पानीपत निवासी राजेंद्र के नाम है।
पूछने पर अजय ने बताया कि उसने दीपक से गाड़ी खरीदी थी। इसके बाद पैसे भी दिए थे। इसके लिए कागजात भी दिए गए। कार्यालय की तरफ से राजेंद्र को बुलाया गया लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि कार के नाम से एचडीएफसी बैंक से लोन है जो अब तक चल रहा है। इसके बावजूद बैंक से एनओसी नहीं ली गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।