फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   School bus accident: Accused driver not arrested, fitness certificate of Rohtak school bus found

Rohtak News: स्कूल बस हादसा..आरोपी चालक गिरफ्तार नहीं, रोहतक की स्कूल बस का मिला फिटनेस प्रमाण पत्र

Wed, 03 Dec 2025 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
School bus accident: Accused driver not arrested, fitness certificate of Rohtak school bus found
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। लाखनमाजरा के नजदीक रोहतक-जींद रोड पर सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे दो बसों के बीच हुई टक्कर में आरोपी बस चालक को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने जींद जिले के गांव शाहपुर के विकास हाई स्कूल की बस के मालिक से संपर्क किया है। साथ ही, बस के पूरे कागजात व फिटनेस प्रमाण पत्र मांगा है।

दूसरी तरफ रोहतक के भगवतीपुर स्थित जेड ग्लोबल स्कूल की बस का फिटनेस प्रमाण पत्र पुलिस को मिल गया है। थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि आरटीए से दोनों स्कूलों की बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र को लेकर रिपोर्ट मांगी गई। सोमवार सुबह रोहतक की तरफ से जींद जा रही निजी स्कूल बस ने जुलाना की तरफ से लाखनमाजरा की ओर आ रही दूसरी स्कूल बस के पिछले हिस्से को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

हादसे में छह छात्रों सहित 11 लोग घायल हो गए थे। इस संबंध में जींद के शाहपुर स्थित निजी स्कूल बस के चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने का केस दर्ज किया गया है। वहीं, पीजीआई के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती जींद के बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी लावन्या (10) व जींद के शाहपुर गांव निवासी हिमांशु (11) को सोमवार को ही छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed