{"_id":"6137ca4b8ebc3e35e94a42bb","slug":"saurabh-refused-identification-parade-in-court-court-fixed-tomorrow-s-date-rohtak-news-rtk6232842169","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में सौरभ ने किया शनाख्त परेड से इनकार, कोर्ट ने तय की कल की तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में सौरभ ने किया शनाख्त परेड से इनकार, कोर्ट ने तय की कल की तारीख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुपवा के बाहर महिला कर्मचारी की स्कूटी छीनने के आरोपी सोनीपत के धनाना गांव निवासी सौरभ को पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया। साथ ही अर्जी लगाकर आरोपी की शनाख्त परेड कराने की मांग की। आरोपी ने शनाख्त कराने से इनकार कर दिया, लेकिन अदालत ने 9 सितंबर की तिथि शनाख्त के लिए तय की है। अब जिन महिलाओं के साथ वारदात हुई हैं, वे उसकी शनाख्त करेंगी। पहले दो केस में शनाख्त कराई जाएगी। बाद में दूसरे मामलों में अदालत से अनुमति दी जाएगी। सीआईए-2 प्रभारी एसआई नरेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने चार वारदात कुबूली थी। अब पांचवीं वारदात भी कुबूल की है। पुलिस का दावा है कि उसने दो माह पहले रोहतक में तैनात महिला हवलदार से जींद रोड पर सुंदरपुर के पास स्कूटी छीनी थी। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज है।
पुलिस ने सोमवार को आरोपी का पीछा कर किया था काबू
सोमवार को सुपवा की महिला कर्मचारी सीमा घर जाने के लिए स्कूटी से विवि से बाहर निकलीं थीं। रास्ते में एक युवक ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया था। साथ ही मारपीट करके स्कूटी छीनकर ले गया। सीआईए-2 ने पीछा करके उसे जींद रोड पर सुंदरपुर गांव के खेतों से गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में उसने चार वारदात कुबूल की थी। अब पांचवीं वारदात का भी खुलासा हुआ है।