फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Satinder Sartaj played the tune, the evening became memorable

Rohtak News: सतिंदर सरताज ने सुुरों की छेड़ी तान, यादगार हो गई शाम

Mon, 02 Sep 2024 05:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Satinder Sartaj played the tune, the evening became memorable
रोहतक।
विज्ञापन

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के सभागार में रविवार को प्रसिद्ध गायक सतिंदर सरताज ने सुुरों की ऐसी तान छेड़ी कि शाम यादगार हो गई। जैसे ही गायक ने इश्के दे अंबरी उडारियां गीत पेश किया हर कदम थिरकने लगा।

इससे पूर्व एडीसी वैशाली सिंह, एसडीएम आशीष कुमार, मठ के महंत बाबा बालक नाथ ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। गायक के मंच पर आते ही श्रोताओं ने अपने चहेते कलाकार को उपहार भी भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद गायक ने एक के बाद एक गीतों की शानादार प्रस्तुति दी। हर गीत के साथ श्रोता का जोश बढ़ता गया। प्यार होंदा फूलां तो अनूक सोणया, सजन राजी हो जावे, इत्रां दी शीशी, तेरी मेरी यारी समेत अनेक गीत प्रस्तुत किए। मंच पर फ्यूजन बैंड के कलाकारों ने राग भैरवी की प्रस्तुति दी। वहीं, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों समेत अन्य श्रोताओं को संगीत की स्वरलहरी सुनने के लिए करीब एक घंटे इंतजार करना पड़ा। गर्मी में सभागार के बाहर खड़े रहकर प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed