फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sarvakhap Mahapanchayat will be held in Sisana on October 18

18 अक्तूबर को सिसाना में होगी सर्वखाप महापंचायत

Wed, 23 Sep 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sarvakhap Mahapanchayat will be held in Sisana on October 18
समाज में सुधार के लिए 18 सितंबर को सोनीपत के गांव सिसाना में सर्वखाप महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसका आयोजन दहिया खाप पंचायत करेगी। दहिया खाप ने तपों से विचार विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। महापंचायत में भाग लेेने के लिए हरियाणा के अलावा, दिल्ली, यूपी, एमपी, गुजरात के अलावा राजस्थान की खापों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्व खाप संयोजक महेंद्र सिंह नांदल का मानना है कि सामाजिक त्रुटियों को लेकर खापों के बीच काफी लंबे समय से विचार विमर्श चल रहा है कि हिंदू विवाह कानून 1955, समलैंगिक विवाह, लिव इन रिलेशन, भ्रूण हत्या तथा युवाओं में बढ़ती आपराधिक प्रवृत्ति पर रोक लगाने और आरक्षण आंदोलन के केसों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए एक महापंचायत का आयोजन किया जाए। इसमें हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात की सर्व जातीय सर्व खापों को आमंत्रित किया जाए। लंबे विचार विमर्श के बाद रोहतक, झज्जर, सोनीपत की खापों ने रोहतक में दहिया खाप से अनुरोध किया कि वह अपने यहां इस महापंचायत का आयोजन करें। क्योंकि दहिया खाप के नेतृत्व में ही 1911 की सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत और उसके बाद 1960 सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस बार भी दहिया खाप इस महापंचायत का आयोजन करें। मंगलवार को दहिया खाप के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया एवं दहिया खाप के सभी तपो ने इकट्ठे होकर इस महापंचायत के आयोजन के लिए 18 अक्टूबर 2020 का दिन तय किया। दहिया खाप के इस निर्णय पर रोहतक, झज्जर और सोनीपत की खापों ने अपनी सहमति प्रदान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed