{"_id":"65a83254619e42b02202d4c4","slug":"sankalp-yatra-brought-the-message-of-prosperity-of-the-poor-radha-ahlawat-rohtak-news-c-17-roh1020-340033-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब की खुशहाली का संदेश लेकर आई संकल्प यात्रा : राधा अहलावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब की खुशहाली का संदेश लेकर आई संकल्प यात्रा : राधा अहलावत
Thu, 18 Jan 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मंच पर मौजूद भाजपा नेता। स्रोत:डीपीआराें
रोहतक। हरियाणा भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य राधा अहलावत ने कहा है की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। जिला के गांव चांदी व घरौंठी में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राधा अहलावत ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा गरीब लोगों में परिवारों के लिए खुशहाली का संदेश लेकर आई है। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यवस्था परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों को लघु फिल्में दिखाई जा रही हैं और इन फिल्मों के माध्यम से पता चलता है कि सरकार ने गरीब उत्थान के लिए कितनी योजनाओं को क्रियांवित किया है।
व्यवस्था बदलाव से गरीबों को मिला सर्वाधिक लाभ : नरेंद्र वत्स
प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नरेंद्र वत्स ने ग्रामीणों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हुए व्यवस्था परिवर्तन से गरीबों का लाभ मिला है। देश व प्रदेश की विभिन्न योजनाओं को ऑनलाइन किया है, जिससे भ्रष्टाचार पर तो अंकुश लगा है।
विज्ञापन
-- विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन
विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद के दौरान राधा अहलावत व अन्य नेताओं ने जनसंवाद कार्यक्रम में लगाई गई विभागीय स्टॉलों का अवलोकन करते हुए आमजन को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा योजना का लाभ कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल व ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए। इस अवसर पर रमेश हुड्डा, करतार राठी, कर्मबीर भगत, दिनेश पंच, रणबीर, राजेश कुमार, अमरजीत, प्रशांत रांगी, इंद्रगढ़ के सरपंच विनोद, डॉ. कुलदीप जागलान, जयवीर प्रधान, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।