फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sanitation workers burned effigies in protest against the lathi-charge in Punjab.

Rohtak News: सफाईकर्मियों ने पंजाब में लाठीचार्ज के विरोध में पुतले फूंके

Sun, 26 Jul 2026 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers burned effigies in protest against the lathi-charge in Punjab.
02-पंजाब सरकार द्वारा कर्मचारियों पर किये गए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : Archive
रोहतक। पंजाब के सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रोहतक के कर्मचारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के पुतले फूंके। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई के प्रधान शंभू टांक ने प्रदर्शन की अध्यक्षता की। शंभू ने बताया कि पंजाब में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों पर लाठीचार्ज हुआ था। इस लाठीचार्ज में अनेक महिला सफाई कर्मचारियों को चोटें आईं। यह प्रदर्शन श्रीराम रंगशाला से शुरू होकर सोनीपत स्टैंड पर समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने पुतलों को चप्पल से पीटा और जमकर नारेबाजी की। उन्होंने सफाई कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की। इस प्रदर्शन में अशोक थोरिया, राजपाल टांक, रवि चड्ढा, शंकर टांक, वीरेंद्र लाला, कंवल राणा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed