फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sangh volunteers marched in the city

Rohtak News: संघ के स्वयंसेवकों ने शहर में किया पथ संचलन

Sun, 13 Oct 2024 03:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Sangh volunteers marched in the city

विज्ञापन
रोहतक। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से शनिवार को पथ संचलन किया गया। विजयदशमी पर्व पर हुए संघ के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन भी किया। यहां बिग्रेडियर जयदीप बुधवार मुख्य अतिथि रहे।

शनिवार सुबह मदन लाल ढींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर से संघ सदस्यों ने विजयदशमी पर पथ संचलन किया। यह संचलन सर्कुलर रोड, अशोका चौक, आंबेडकर चौक, सिंचाई विभाग विश्राम गृह चौक, प्रभुतानंद आश्रम, डीएलएफ कॉलोनी होते हुए वापस कम्यूनिटी सेंटर पहुंच कर संपन्न हुआ। यहां संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य सीताराम व्यास मुख्य वक्ता रहे। इस मौके पर जिला संचालक देवेंद्र व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर स्तर पर हुए इस कार्यक्रम की तरह खंड स्तर पर भी संचलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। नागपुर में डॉ. केशवराव बलीराम हेडगेवार ने 1925 में विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना की थी, इसलिए इस दिन यह आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed