{"_id":"68fbe09eac9607f74d0ca83a","slug":"samchana-village-got-the-best-village-award-for-improving-sex-ratio-rohtak-news-c-17-roh1020-750263-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लिंगानुपात सुधार को लेकर समचाना गांव को मिला बेस्ट विलेज अवॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लिंगानुपात सुधार को लेकर समचाना गांव को मिला बेस्ट विलेज अवॉर्ड
विज्ञापन
रोहतक। गांव हसनगढ़ में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत गांव समचाना को बेस्ट विलेज अवॉर्ड मिलने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त सचिन गुप्ता बतौर मुख्य पहुंचे। उन्होंने कहा कि समचाना गांव में जनवरी 2024 से लेकर दिसंबर 2024 तक 1000 लड़कों के मुकाबले 1564 बेटियों ने जन्म लिया है।
लिंगानुपात में सुधार करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। योजना के तहत गांव समचाना की 10वीं कक्षा में उच्च स्थान प्राप्त करने वाली तीन बेटियों कोमल, भावना व नेहा को 75 हजार, 45 हजार व 30 हजार रुपए की राशि देकर सम्मानित किया।
इसके साथ एसएमओ रीटा गोयल, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल, सीडीपीओ डिंपल, गांव के सरपंच व स्कूल के प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कम लिंगानुपात वाले गांवों पर प्रशासन की नजर है। प्रशासन हर पहलू ध्यान रखते हुए भ्रूण लिंग जांच करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सतर्क है।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने ग्रामीणों से लिंगानुपात सुधार के कार्यक्रम में सहयोग देने की भी अपील की। इस दौरान कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
ये है बेस्ट विलेज अवॉर्ड योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बेस्ट विलेज अवॉर्ड स्कीम शुरू की हुई है। इसके तहत उस गांव का चयन किया जाता है जिसका लिंगानुपात सबसे ज्यादा होता है। ये योजना उन गांवों पर लागू होती है जिनकी जनसंख्या पांच हजार से ज्यादा होती है। चयनित गांव की तीन लड़कियां जिनके दसवीं कक्षा में सबसे ज्यादा अंक होते हैं उन्हें मेरिट के आधार पर इनाम राशि दी जाती है। संवाद