फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   sakshi malik, haryana, rohtak, satywan, wrestler, padamshree

पद्मश्री सम्मान की साक्षी बनी रोहतक की ‘धाकड़ गर्ल’

Fri, 14 Apr 2017 02:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 14 Apr 2017 02:26 AM IST
विज्ञापन
sakshi malik, haryana, rohtak, satywan, wrestler, padamshree
दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने पहलवान साक्षी मलिक को दिया सम्मान - फोटो : amar ujala
रियो ओलंपिक 2016 में कुश्ती में देश को कांस्य और पहला पदक दिलाने वाली पहलवान साक्षी मलिक को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वीरवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने साक्षी मलिक को पद्मश्री सम्मान दिया। इस कार्यक्रम में देश की विभिन्न खेल और अन्य विधाओं से जुड़ी हस्तियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान लेने पहुंची साक्षी की हर किसी ने प्रशंसा की।
विज्ञापन


सम्मान के बाद आई ससुराल पहुंची ओलंपियन

सम्मान लेने के बाद साक्षी मलिक अपनी ससुराल लौट आईं। यहां पर उन्होंने चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए आराम करना सही न समझा। कुछ देर बाद वह घर पर ही बने जिम में पहुंच गईं और वहां काफी देर तक वर्कआउट किया। पति सत्यव्रत के साथ साक्षी ने पहलवानी के दांव साझा किए। बता दें कि रियो ओलंपिक में साक्षी मलिक ने कुश्ती में 58 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीता था। इस मेडल को जीतने वाली साक्षी देश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं। उनके इसी योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री अवार्ड की सूची में शामिल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed