फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Saints taught the world the lesson of humanity and love: Dr. Arvind Sharma

संतों ने विश्व को मानवता व प्रेम का पाठ पढ़ाया : डाॅ. अरविंद शर्मा

Mon, 11 Nov 2024 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 11 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Saints taught the world the lesson of humanity and love: Dr. Arvind Sharma
आदर्श नगर आवास पर आयोजित संत गरीबदास की अमृतवाणी पाठ में ग्रंथ की पूजा करते सहकारिता मंत्री डा
झज्जर। हरियाणा के सहकारिता, पर्यटन एवं जेल मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व की सबसे बड़ी संस्कृति है। यहां के संत महात्माओं ने अपने जप व तप की बदौलत समाज को नई दिशा देने का काम किया है। उन्होंने विश्व को मानवता और प्रेम का पाठ पढ़ाया है।
विज्ञापन


सहकारिता मंत्री रविवार को आदर्श नगर में अपने दादा संत पंडित जानकी दास की स्मृति में आयोजित संत गरीबदास की अमृतमयी वाणी के अखंड पाठ में भाग ले रहे थे। इस दौरान उन्होंने समस्त परिवारजनों के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने बताया कि अमृतवाणी का पाठ 12 नवंबर को भंडारे के उपरांत संपन्न होगा। शर्मा ने कहा कि संत गरीब दास किसी विशेष जाति या समुदाय के नहीं बल्कि पूरे समाज के थे। उन्होंने सदैव मानवता की भलाई के लिए कार्य किया। गरीबदास जी महाराज ने जीव कल्याण के लिए अमृतमयी वाणी की रचना की थी।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चलने वाले वाणी पाठ के दौरान संत महात्माओं के प्रवचन भी होंगे। अखंड पाठ के अवसर पर स्वामी कमल सागर ने पाठ किया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल, मंडल अध्यक्ष केशव सिंहल, मुकुल कौशिक, पार्षद मिथुन शर्मा, भाजपा महिला नेत्री कमलेश अत्री, वीना शर्मा, तवीन बेरी, आशा राम एडवोकेट, प्रवीण जांगड़ा, प्रकाश धनखड़, ईश्वर शर्मा, हरीश शर्मा, राममेहर यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed