फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   rupee, rohtak, haryana, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, administration

डीसी के आदेश की पालना एटीएम पर पड़ी भारी

Fri, 16 Dec 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 16 Dec 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
rupee, rohtak, haryana, money, exchange, bank, rohtak, haryana, bank, administration
सीमा से अधिक कैश डालने के कारण बार-बार हैंग हुए एटीएम - फोटो : amar ujala
नोटबंदी के दौर में तीन सप्ताह से बंद चल रहे एटीएम आखिरकार चालू हो ही गए। भले ही चालू एटीएम की संख्या कम रही, लेकिन इससे लोगों को काफी राहत मिली। इसी वजह से सुबह से रात तक एटीएम से दो-दो हजार रुपये निकलवाने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगीं रहीं। वहीं, डीसी के आदेश पूरा करने के लिए बैंक अधिकारियों ने एटीएम में तय सीमा से अधिक कैश डाल दिया जिसके चलते वे बार-बार हैंग होते रहे और लोगों को दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


500-1000 के पुराने नोट बंद होने के बाद वीरवार को पहली बार लोगों को थोड़ी राहत मिली। जहां शहर के पब्लिक क्षेत्र में अधिकतर एटीएम चल रहे थे वहीं, राष्ट्रीयकृत बैंकों में भी बंपर कैश पहुंचा और लोगों को 10 से 24 हजार रुपये भी मिले। हालांकि, इंडियन बैंक में कैश नहीं पहुंचने से लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा। एसबीआई की मेन ब्रांच में फिर से पुरुषों को टोकन व्यवस्था द्वारा पैसे दिए गए।
विज्ञापन


ओबीसी एटीएम चार बार हुआ हैंग

सोनीपत स्टैंड स्थित ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का एटीएम पिछले दो दिनों से 24 घंटे चल रहा है। एटीएम के बाहर लोगों की इतनी लंबी कतारें लगी हुईं थीं कि कुछ ही घंटों में मशीन खाली हो रही थी। इस वजह से एजेंसी कर्मियों ने एटीएम में सीमा से अधिक कैश डाल दिया जिसके कारण एटीएम चार बार हैंग हुआ। एटीएम के बार-बार हैंग होेने के कारण लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एटीएम में से निकले पैसे

वीरवार को अशोका चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक, डी-पार्क स्थित एसबीआई, नारायण कांप्लेक्स स्थित विजया बैंक, पॉवर हाउस स्थित कैनरा बैंक, दिल्ली बाईपास स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम में से पैसे निकले। इनके अलावा भी शहर में कई एटीएम से कैश निकला जिससे लोगों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed