{"_id":"680551bd41ea9577e7057921","slug":"ruckus-over-connecting-drinking-water-connection-rohtak-news-c-17-roh1020-638077-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पेयजल कनेक्शन जोड़ने पर मची रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पेयजल कनेक्शन जोड़ने पर मची रार
Mon, 21 Apr 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
20सीटीके30 बसूटर की पाइप लाइन से कनेक्शन करने के विरोध में एकजुट लोग। संवाद
रोहतक। जींद रोड स्थित शोरा कोठी के निवासी मुख्य पाइपलाइन से गली के लिए कनेक्शन करवा रहे थे। इसके चलते माता दरवाजा इलाके के स्थानीय लोग विरोध करने लगे। लोगों का आरोप है कि बगैर अनुमति के शोरा कोठी के निवासी छह इंची पाइपलाइन से दूसरा कनेक्शन करवा रहे हैं।
जींद रोड से माता दरवाजा की ओर छह इंची पाइपलाइन जाती है। शोरा कोठी स्थित जैन स्कूल वाली गली के निवासी रविवार को मुख्य पाइपलाइन से कनेक्शन कर रहे थे, मजदूर काम पर लगे हुए थे। देर शाम होते ही माता दरवाजा इलाके निवासी इसका विरोध करने लगे और कनेक्शन न करने की मांग करते रहे। मौके पर डायल-112 की पुलिस टीम पहुंची। इससे बाद मामला ठंडा पड़ा। इसके बावजूद कुछ लोगों ने कनेक्शन न करने के लिए नाराजगी जारी रखी।
आरोप : शोरा कोठी निवासी बिना अनुमति के जोड़ रहे कनेक्शन
माता दरवाजा इलाके के लोगों ने आरोप लगाया है कि शोरा कोठी निवासी बिना किसी अनुमति के छह इंची पाइपलाइन से कनेक्शन जोड़ रहे हैं। वार्ड-4 के पार्षद प्रतिनिधि अशोक नागर ने मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझवाया और जल्द ही समस्या को हल करवाने का आश्वासन दिया। हालांकि, मौके पर जनस्वास्थ्य विभाग से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
लोगों के विरोध का कारण
शोरा कोठी स्थित जैन स्कूल वाली गली के निवासियों ने बताया कि पहले कई साल से करीब 80 घरों में पानी की समस्या बनी हुई। स्थानीय निवासी दिनेश, दीपक व महा सिंह कहना कि पानी की किल्लत से बचने के लिए विभाग को पत्र लिखकर कनेक्शन की अनुमति ली हुई है। वहीं, माता दरवाजा के स्थानीय निवासी पवन कुमार, मुकेश गुलिया व शकुंतला का कहना कि बूस्टर की छह इंची पाइपलाइन से अलग से छह इंची पाइपलाइन जोड़ने से शोरा कोठी जैन स्कूल वाली गली में पानी चला जाएगा, जिससे माता दरवाजा इलाके की गलियों में नहीं पहुंच पाएगा। इसके अधीन करीब 200 घरों में पानी की नहीं सप्लाई ठीक से नहीं होगी। यह भी शोरा कोठी में आने वाला ही इलाका है। अब भी इलाके में तीन दिन में एक समय पानी की सप्लाई आ रही है।
-- -- -- -- -- -- -
स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सोमवार को मौके पर पहुंचेंगे इसके बाद पानी दिक्कत से लोगों को राहत मिलेगी।
- अशोक नागर, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड-4
-- -- -- -- --
जींद रोड पर माता दरवाजे बूस्टर की छह इंची मुख्य पाइपलाइन है। शोरा कोठी के निवासी बगैर अनुमति के छह इंची पाइप लाइन का कनेक्शन कर रहे हैं। इसके चलते माता दरवाजा स्थित और एमडी स्कूली वाली गली में पानी नहीं पहुंच रहा है।
- अनिल कुमार, माता दरवाजा रोड निवासी।
-- -- -- -- -- -- -
पहले की पानी किल्लत है। गली में बिल्कुल भी पानी नहीं पहुंच रहा है। पाइपलाइन से कनेक्शन करवा रहे हैं, तो कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर शिकायत भी दी गई है।
- मुकेश, शोरा कोठी, जैन स्कूल वाली गली निवासी।