फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rs 2.96 cheated a trader by sending a link to order goods

Rohtak News: सामान का आर्डर लगवाने के लिए लिंक भेजकर व्यापारी से 2.96 रुपये ठगे ं

Thu, 10 Oct 2024 07:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 07:19 PM IST
विज्ञापन
Rs 2.96 cheated a trader by sending a link to order goods
रोहतक। किला मोहल्ला निवासी परचून के सामान के कारोबारी के साथ साइबर अपराधियों ने ग्रॉसरी का आर्डर रद्द होने के नाम पर 2.96 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित को दोबारा सामान का आर्डर लगवाने के लिए लिंक भेजा था। कारोबारी ने जैसे ही लिंक ओपन किया तो उनके क्रेडिट कार्ड से रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके साइबर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किला मोहल्ला निवासी कारोबारी चंद्रप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने एक कंपनी से परचून के समान के लिए आर्डर लगाया था। इस कंपनी का प्रतिनिधि बनकर एक व्यक्ति ने कॉल किया। उसने बताया कि सामान का उनका आर्डर कैंसिल हो गया है। इसलिए उसे दोबारा से लगाना होगा। इसके लिए उसने व्हाट्स एप पर एक लिंक भेजा। जब उन्होंने लिंक खोला तो उनके क्रेडिट कार्ड से 2.96 हजार रुपये निकाल लिए। उधर, प्रभारी निरीक्षक थाना पुरानी सब्जी मंडी पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके साइबर अपराधियों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed