फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Royal Farewell for sachin tendulkar

लाहली में सचिन तेंदुलकर की शाही विदाई

Wed, 30 Oct 2013 11:12 PM IST
रोहतक/अनिल शर्मा
रोहतक/अनिल शर्मा Updated Wed, 30 Oct 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
Royal Farewell for sachin tendulkar
लाहली स्थित चौ. बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी मैच के चौथे दिन बुधवार
विज्ञापन
को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 79 रनों की धमाकेदार नाबाद पारी खेली।


उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई ने हरियाणा को चार विकेट से मात दी। सचिन ने अपने आखिरी रणजी मैच में मुंबई की टीम को जहां जीत का तोहफा दिया, वहीं शानदार पारी खेलकर हरियाणा समेत पूरी दुनिया के अपने प्रशंसकों के लिए इस दिन को यादगार बना दिया। जीत दर्ज होते ही स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया।


साथी खिलाड़ियों ने सचिन तेंदुलकर को मैदान से ही कंधों पर उठा लिया। दर्शकों को इस बात का बिल्कुल भी गम नहीं था कि हरियाणा की टीम हारी है, बल्कि वे तो सचिन के सम्मान के लिए नारे लगाकर उत्साहित थे। मास्टर ब्लास्टर ने कहा कि रणजी ट्राफी का यह मैच उन्हें हमेशा याद रहेगा और दर्शकों ने भी उनका मनोबल बढ़ाया है। साथ ही सचिन तेंदुलकर ने हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन और पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंधों की प्रशंसा की।

बुधवार सुबह लाहली स्टेडियम में मंगलवार को नाबाद रहे सचिन तेंदुलकर ने 55 रन और धवल कुलकर्णी ने 6 रन के साथ चौथे दिन की शुरुआत की। सचिन तेंदुलकर ने 296 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 175 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 79 रन बनाए और धवल कुलकर्णी ने 126 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 72 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 16 रन बनाए। चौथे दिन के 18वें ओवर में जब जीत के लिए चार रन की आवश्यकता थी, तब धवल कुलकर्णी ने चौका मारकर चार विकेट से मुंबई को जीत दिला दी। जीत दर्ज होते ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और मुंबई टीम के सम्मान में दर्शक खडे़ हो गए।

हरियाणा की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहित शर्मा ने 27 ओवर में 79 रन देकर दो विकेट, हर्ष पटेल ने 19 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट, आशीष हुड्डा ने 12 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट, जयंत यादव ने 19 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट, जोगिंद्र शर्मा ने 12 ओवर में 10 रन दिए, सचिन राणा ने 4 ओवर में 16 रन दिए।

आधे घंटे तक सचिन के नाम से गूंजता रहा स्टेडियम
मुंबई की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले मास्टर ब्लास्टर को साथी खिलाड़ियों ने कंधे पर उठा लिया और उन्हें पैवेलियन तक लेकर आए। मुंबई की टीम को जीत मिलते ही सचिन ने बल्ला उठाकर सभी दर्शकों का अभिवादन किया। साथ ही दर्शकों ने भी तालियों से अभिवादन का स्वागत किया। करीब आधे घंटे तक स्टेडियम सचिन तेंदुलकर के नाम से गूंजता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed