फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's daughter Bhumi will shoot in the Asian Shooting Championship

Rohtak News: एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में निशाना लगाएगी रोहतक की बेटी भूमि

Fri, 01 Aug 2025 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's daughter Bhumi will shoot in the Asian Shooting Championship
निशाना लगाती भूमि। स्रोत : कोच
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में रोहतक की उभरती हुई निशानेबाज भूमि 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसमें 16 से 30 अगस्त तक कजाकिस्तान में आयोजित की जाएगी। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है। भूमि ने बताया कि 2021 में पिता संदीप कुमार के कहने पर खेलना शुरू किया था। उन्हें बचपन से ही पढ़ना पसंद था लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वह शूटिंग में अपना कॅरिअर बनाएं।
पिता ने अपने दोस्तों के बच्चों को शूटिंग करते देख भूमि को भी इस खेल में लाने के लिए प्रेरित हुए। शुरुआत में भूमि के परिवार में कोई भी उनके शूटिंग खेलने के पक्ष में नहीं था। जब 2021 में उनके पिता ने उन्हें रोहतक की अभिनंदन शूटिंग अकादमी में कोच संदीप नेहरा के पास भेजा तो पूरे परिवार ने विरोध किया।
विज्ञापन

उनका मानना था कि भूमि को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। पिता अपने फैसले पर अडिग रहे। पिता संदीप कुमार आर्मी से रिटायर हैं, मां निशा गृहिणी हैं और एक भाई भी है। भूमि की यह यात्रा दृढ़ संकल्प और परिवार के समर्थन की कहानी है, खासकर उनके पिता के अटूट विश्वास की, जिसने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि विनय नगर रोहतक की निवासी हैं और वर्तमान में ओमेक्स सिटी स्थित अभिनंदन अकादमी में कोच संदीप नेहरा के मार्गदर्शन में अभ्यास करती हैं। कोच संदीप नेहरा ने भूमि के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा भूमि बेहद मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अनवरत प्रयास किए हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह एशियन चैंपियनशिप में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।



भूमि की उपलब्धियां
वर्ष 2024 में नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2023, 2024 व 2025 डीएवी स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। 2023-2024 में केवी नेशनल प्रतियोगिता में रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed