फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak was colder than Darjeeling, dense fog may cover today

Rohtak News: दार्जिलिंग से भी ठंडा रहा रोहतक, आज छा सकता है घना कोहरा

Mon, 13 Jan 2025 03:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 13 Jan 2025 03:58 AM IST
विज्ञापन
Rohtak was colder than Darjeeling, dense fog may cover today
12सीटीके02..पीजीआई परिसर में जबरदस्त ठंड में ठिठुरते तीमारदार। स्रोत : अमर उजाला
रोहतक। रोहतक में शनिवार शाम को हुई बारिश से मौसम बदल गया। रविवार को पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा ने ठंड और बढ़ा दी। रोहतक का दिन का अधिकतम तापमान दार्जिलिंग से भी कम रहा। इसके कारण जबरदस्त ठिठुरन रही।
विज्ञापन

11 जनवरी की शाम तीन एमएम बारिश के बाद रविवार को असर साफ दिखाई दिया। दिनभर बादल छाए रहे। सर्द हवा लगातार चलती रही। रोहतक का अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि दार्जिलिंग का अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान दार्जिलिंग से कम होने से जबरदस्त ठिठुरन रही। मौसम विभाग की ओर से आगामी सप्ताह बादल छाए रहने के साथ-साथ रात और अलसुबह कोहरा हो सकता है। आने वाले दिनों में धूप कम निकलेगी और कोहरा घना होगा। रविवार को सुबह कोहरा नहीं था लेकिन बादल छाने से सूरज नहीं निकले।
विज्ञापन


आने वाले दिन बढ़ेगी ठंड, बादल छाने से सूरज के होंगे दर्शन कम
आने वाले सप्ताह में सूरज के दर्शन कम ही होंगे। साथ ही ठिठुरन जबरदस्त बढ़ने वाली है। रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। इसके अलावा कोहरा घना पड़ सकता है। धूप न निकलने के कारण लोगों की समस्या बढ़ गई है। कपड़े भी पूरी तरह से सूख नहीं पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दस वर्ष का तापमान
वर्ष अधिकतम न्यूनतम
2024 15.0 8.0
2023 16.1 7.8
2022 13.8 6
2021 15.0 7.4
2020 17.8 5.2
2019 19.5 5.8
2018 22.0 8.0
2017 16.0 3.0
2016 24.0 12.0
2015 13.2 7.1

...आगामी सप्ताह का तापमान, बढ़ेगी ठंडक
तिथि न्यूनतम अधिकतम
13 जनवरी 8.0
15.0
14 जनवरी 7.0
16.0
15 जनवरी 6.0
16.0
16 जनवरी 7.0
15.0
17 जनवरी 8.0
16.0
18 जनवरी 9.0
17.0

12सीटीके02..पीजीआई परिसर में जबरदस्त ठंड में ठिठुरते तीमारदार। स्रोत : अमर उजाला

12सीटीके02..पीजीआई परिसर में जबरदस्त ठंड में ठिठुरते तीमारदार। स्रोत : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed