फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married

बार डांसर दिव्या की कहानी: शादीशुदा होने के बाद भी की मगन से लव मैरिज... इंस्पेक्टर से अफेयर और अश्लील वीडियो

Wed, 25 Jun 2025 10:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 25 Jun 2025 10:59 AM IST
सार

बार डांसर दिव्या ने शादीशुदा होने के बावजूद रोहतक के मगन से प्रेम विवाह किया था। दिव्या ने प्रेमी के साथ बनाया अश्लील वीडियो पति को भेजा था। इसके बाद मगन ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
प्रेमी के साथ होटल में दिव्या का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

रोहतक के बहुअकबरपुर थाना इलाके के डोभ निवासी मगन उर्फ अजय की खुदकुशी मामले में कई राज खुले हैं। दिव्या और मगन के बीच फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी और फिर सोशल मीडिया पर ही प्रेम परवान चढ़ा। दिव्या पहले से शादीशुदा थी और उसका एक बेटा भी था। यह बात उसने मगन से छिपाई थी। साल 2021 में मगन और दिव्या ने दिल्ली स्थित आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। हालांकि, मगन ने शादी के बाद करीब पांच लाख रुपये पूर्व पति को देकर उससे तलाक दिलाया था।
विज्ञापन

Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
आरोपी पत्नी दिव्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मायका पक्ष को भी नहीं दिव्या की खबर 
दिव्या हिसार शहर के नारनौंद के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली है। लेकिन इस मामले में परिवार व आसपास के लोग कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। परिवार व मोहल्ले के लोगों को तो यह भी पता नहीं है कि वह क्या काम करती हो और कहां पर रहती है। परिजनों का कहना कि उन्होंने उसकी शादी मुंबई कर दी थी। उसके बाद उनका भी उससे कोई संपर्क नहीं है कि वह कहां है और क्या कर रही है? वहीं, 23 जून को रोहतक पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ करने के लिए आई थी लेकिन वह घर पर नहीं मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगन का फोन भेजा जाएगा एफएसएल
फेसबुक पर मगन का वीडियो उसी ने अपलोड किया है और किसी के मोबाइल से बनाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य वीडियो और फोटो आदि की जांच के लिए पुलिस मगन के मोबाइल को एफएसएल जांच के लिए भेजेगी। इसकी जांच के बाद पुख्ता सबूत पुलिस के हाथ आ जाएंगे।

विज्ञापन

Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
प्रेमी के साथ होटल में दिव्या का वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
प्रेमी इंस्पेक्टर के साथ नया वीडियो
रोहतक के बहुअकबरपुर थाना इलाके के डोभ निवासी मगन उर्फ अजय के आत्महत्या प्रकरण में एक नया वीडियो भी सामने आया है। यह वीडियो खुद दिव्या ने ही पति मगन को फोन पर भेजा था। परिजन बता रहे हैं कि इसी वीडियो को देखने के बाद मगन पूरी तरह टूट गया और उसने आत्महत्या का कदम उठाया।
 
Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
Rohtak magan suicide case - फोटो : अमर उजाला
वह यह तो समझता था कि दिव्या की किसी दीपक नाम के व्यक्ति से मित्रता है, लेकिन उससे इतनी गहरी मित्रता है कि वह कमरे में साथ डांस भी कर सकती है, इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं, आरोपी दिव्या व दीपक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने सुबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं।

Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
rohtak suicide - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने पड़ताल की तो मगन के फोन में एक वीडियो मिला। इसमें दिव्या प्रेमी दीपक के साथ होटल के कमरे में छोटे कपड़ों में डांस करती दिख रही है, जबकि डोभ या दिल्ली में उसने ऐसी ड्रेस कभी नहीं पहनी। परिवार के लोग इस वीडियो को हाल ही में भेजा हुआ बता रहे हैं। इसके बाद से मगन तनाव में था। उसने दिव्या को खुश करने के लिए हर संभव कोशिश की और उनके हर तरह के दबाव को झेलता रहा।
 
Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
मृतक मगन उर्फ अजय का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ये है पूरा मामला
मगन ने 18 जून को पत्नी दिव्या और उसके प्रेमी दीपक कुमार (महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर) की प्रताड़ना का आरोप लगाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने घटना से पहले दो वीडियो भी बनाए थे। घटना के बाद पीड़ित पिता रणवीर ने पुत्रवधू और उसके प्रेमी दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मगन ने वीडियो में पुलिस अधीक्षक रोहतक और थाना प्रभारी बहु अकबरपुर से न्याय की गुहार लगाई थी।

Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
आर्य समाज मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मगन आत्महत्या करने से पहले पूरी तरह निराश और टूट चुका था। जिसे वह प्यार करता था, उसी से धोखा बर्दाश्त नहीं कर सका। मगन ने सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो रोते हुए बनाए और पोस्ट किए। उसकी हताशा झलक रही थी।

Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
आर्य समाज मैरिज सर्टिफिकेट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो में वह कह रहा था कि पत्नी दिव्या और उसका प्रेमी दीपक लगातार पांच लाख रुपये देने के लिए दबाव बना रहे हैं। यह रुपये दीपक को अपने प्रमोशन के लिए देने थे। दोनों पिता रणवीर को मारने के लिए भी दबाव बनाने लगे। कहा, उनके मरने के बाद जमीन मेरे नाम आ जाएगी और उसे बेचकर मुंबई में प्लॉट लेंगे। यदि वह ऐसा नहीं करेगा तो उसके माता-पिता और उसे जेल भिजवा देंगे। 

Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
rohtak suicide - फोटो : अमर उजाला
'महिला तो रोकर अपनी बात को सच साबित कर देती है, लेकिन...'
वीडियो में मगन ने अपनी व्यथा सुनाते हुए पानीपत की समाजसेवी सविता आर्य से कहा कि महिला तो रोकर अपनी बात को सच साबित कर देती है, लेकिन पुरुष को जान देनी पड़ती है।

Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
Rohtak magan suicide case - फोटो : अमर उजाला
'हर माह उसे कुछ न कुछ गिफ्ट में चाहिए होता था'
मगन के पिता रणवीर ने बताया कि कि मगन ने हिसार के नारनौंद निवासी दिव्या से दिल्ली के आर्य समाज में प्रेम विवाह किया था। उसके शौक पूरे करने के लिए पहले उसने खेती में खूब मेहनत की, लेकिन दिव्या के शौक बढ़ते ही जा रहे थे। हर माह उसे कुछ न कुछ गिफ्ट में चाहिए होता था।

Rohtak Suicide Case Ajay Magan Divya had a love marriage with Magan Despite being married
दिव्या का प्रेमी के साथ वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
मुंबई से ही करती थी डिमांड
अप्रैल में मगन ने खेती से आए डेढ़ लाख रुपये दिए थे और फिर अपना सोने का कड़ा बेचकर भी उसके खाते में रुपये डाले थे। वह मु्ंबई से ही उसके पास डिमांड करती थी। उनका बेटा मगन पत्नी की हर ख्वाहिश को पूरा करने का प्रयास करता था। 

उन्होंने बताया कि दिव्या ने आईफोन की डिमांड की थी तो मगन के पास 15 से 20 करोड़ रुपये की जमीन होने के बावजूद वह एक फूड डिलवरी कंपनी का डिलीवरी बॉय भी बन गया था। इससे करीब डेढ़ लाख रुपये कमाए और फिर दिव्या को मोबाइल दिलाया था।

यह भी पढ़ें: बार डांसर दिव्या पर नया खुलासा: इस ऐप पर देखी थी 17 करोड़ की जमीन, मगन से की शादी; कुछ दिन बाद रखा ये प्रस्ताव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed