फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak's Magan suicide case: Divya on one-day police remand, mobile phone to be recovered from Chandigarh

रोहतक का मगन सुसाइड केस: दिव्या पुलिस एक दिन के रिमांड पर, दिल्ली नहीं चंडीगढ़ से बरामद करना है मोबाइल फोन

Fri, 11 Jul 2025 05:26 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 11 Jul 2025 05:26 PM IST
सार

पुलिस रिकार्ड के मुताबिक डोभ गांव निवासी मगन उर्फ अजय सुहाग ने 18 जून 2025 को गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मगन ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उसने अपनी पत्नी दिव्या और उसके कथित प्रेमी दीपक पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Rohtak's Magan suicide case: Divya on one-day police remand, mobile phone to be recovered from Chandigarh
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के डोभ गांव के मगन उर्फ अजय सुसाइड केस में गिरफ्तार मृतक की पत्नी दिव्या पुलिस को घुमा रही है। पहले जहां दिल्ली परिचित के पास मोबाइल फोन बता रही थी। अब कह रही है कि दिल्ली नहीं चंडीगढ़ में मोबाइल परिचित को दे रखा है। शुक्रवार को पुलिस ने एक दिन के रिमांड के बाद दोबारा कोर्ट में पेश किया, जहां से दोबारा कोर्ट से एक दिन का रिमांड हासिल किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि केस में मोबाइल फोन बरामद करना बेहद अहम है, जिसे बरामद करने के लिए दो दिन का रिमांड और चाहिए। बचाव पक्ष ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। केवल रिमांड लेने चाहती है। दोनों पक्षों की बहस के बाद जेएमआईसी रवि अमितोज की अदालत ने आरोपी को एक दिन के रिमांड पर और भेज दिया। वहीं, जांच अधिकारी एएसआई संजय यादव का कहना है कि मामले में बैंक का रिकार्ड मिला है, जिसमें मगन व दिव्या के बीच पैसे का लेनदेन दर्शाया गया है। अभी नकदी भी बरामद करनी बाकी है। 
विज्ञापन




पुलिस रिकार्ड के मुताबिक डोभ गांव निवासी मगन उर्फ अजय सुहाग ने 18 जून 2025 को गांव में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले मगन ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें उसने अपनी पत्नी दिव्या और उसके कथित प्रेमी दीपक पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया था। महाराष्ट्र पुलिस के कांस्टेबल दीपक को जहां हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी, लेकिन दिव्या को रोहतक पुलिस गोवा पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने में कामयाब रही। उसे वीरवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। अब फिर एक दिन का और रिमांड लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed