फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Municipal Corporation elections will be held in the second phase

Rohtak News: दूसरे चरण में होंगे रोहतक नगर निगम के चुनाव

Fri, 13 Dec 2024 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Municipal Corporation elections will be held in the second phase
राज्य चुनाव आयोग दूसरे चरण में पांच नगर निगमों के चुनाव करवाएगा, इसमें रोहतक निगम के अलावा पानीपत, करनाल, यमुनानगर व हिसार निगम भी शामिल हैं। अंदरखाते निगम अधिकारियों ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं, क्योंकि निगम के वार्ड आरक्षित होने बाकी हैं, जिसके बाद वार्ड अनुसार मतदाता सूची तैयार होगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि प्रथम चुनाव में निकाय चुनाव 4 फरवरी तक पूरे किए जाएंगे। पहले चरण में आयोग फरीदाबाद, गुरुग्राम व मानेसर नगर निगम के चुनाव करवा रहा है। अंबाला सिटी व सोनीपत निगम के मेयर के उपचुनाव भी होंगे। पहले चरण के चुनाव 4 फरवरी तक आयोग को पूरे करने हैं। इसके बाद दूसरे चरण का कार्यक्रम घोषित होगा, जिसमें पांच निगमों के चुनाव करवाए जाएंगे। इसमें रोहतक निगम भी शामिल है।
विज्ञापन

मेयर का पद व वार्ड अनुसार आरक्षण होना बाकी
नई वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है। जिला प्रशासन की तरफ से आपत्ति व सुझाव के बाद रिपोर्ट मुख्यालय भेज रखी है। अब मेयर का पद किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा, यह तय होना बाकी है, साथ ही वार्ड आरक्षित करने के साथ हर वार्ड की मतदाता सूची तैयार होनी बाकी है। इसमें एक माह का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावी इतिहास पर नजर डालें तो जिले में हुड्डा कांग्रेस का दबदबा रहा है। साल 2013 में कांग्रेस समर्थक रेणू डाबला शहर की पहली मेयर बनीं, जो अब भाजपा की प्रदेश सचिव हैं, साथ ही कलानौर विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी रहीं। हालांकि, जीत हासिल नहीं कर सकी। साल 2018 में भाजपा के मनमोहन गोयल कांग्रेस समर्थक सीताराम सचदेवा को हराकर मेयर बने। पहली बार शहर के करीब दो लाख मतदाताओं ने सीधा वोट डालकर मेयर चुना। इससे पहले चयनित पार्षद मेयर का चयन करते थे। अब 2025 में दूसरी बार शहर का मतदाता सीधा वोट डालकर मेयर चुनेगा।
.....बीसी वर्ग के लिए आरक्षित हो सकता है मेयर का पद
साल 2013 में मेयर का पद एससी वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था, जबकि 2018 में सामान्य वर्ग रहा। अब 2025 में बीसी वर्ग के लिए पद आरक्षित किया जा सकता है। हालांकि, अभी फैसला होना बाकी है। अब तक निगम चुनाव भाजपा जहां पार्टी चिह्न पर लड़ती रही है, जबकि कांग्रेस अपने समर्थक को समर्थन देती है। निकाय चुनाव की आहट से पार्टी नेताओं व समर्थकों ने चुनाव की अंदरखाते तैयारियां शुरू कर दी हैं। वार्डों के अंदर सक्रियता बढ़ गई है।

पहले चरण में कलानौर नगर पालिका के चुनाव होंगे। इसके लिए नोटिफिकेशन आ गया है। दूसरे चरण में नगर निगम रोहतक के चुनाव संभव है। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग को चुनाव कार्यक्रम घोषित करना है। जिला प्रशासन वार्डबंदी तैयार करके मुख्यालय भेज चुका है।
- धीरेंद्र खड़गटा, जिला उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed