फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rohtak Maharshi Dayanand University

Rohtak News: हर विभाग शोध परियोजनाएं संचालित करने का प्रयास करें

Wed, 19 Apr 2023 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Rohtak Maharshi Dayanand University
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विज्ञान विषय पर विभागों के प्राध्यापकों को वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी संबंधित कंसलटेंसी प्रोजेक्ट्स लेने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन प्रोत्साहित करेगा। साथ ही, वैज्ञानिक, औद्योगिक, कारपोरेट, शोध संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन के लिए विवि प्रशासन सहयोग करेगा। यह प्रतिबद्धता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, औषध विज्ञान व इंटर डिसीप्लीनरी की संकायों के विभागाध्यक्षों से संवाद में व्यक्त की।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि हर विभाग शोध परियोजनाएं संचालित करने का प्रयास करें। साथ ही, प्रत्येक विभाग में बौद्धिक संपदा अधिकार संबंधित जागरूकता कार्यक्रम/कार्यशालाओं के आयोजन का परामर्श दिया। उन्होंने प्रत्येक विज्ञान विभाग के प्राध्यापकों को शोध पत्र प्रकाशित करने व शोध परियोजना संचालित करने के साथ अपने विशेषज्ञता क्षेत्र में पुस्तक लिखने का परामर्श भी दिया। उन्होंने गुणवत्तापरक उच्च अध्ययन व शोध इको-सिस्टम विकसित करने का भी आह्वान किया। बैठक में विश्वविद्यालय के भविष्योन्मुखी रोड मैप में विज्ञान विभागों की भूमिका व योगदान बारे मंथन किया। इसका समन्वयन निदेशक शोध प्रो. एके छिल्लर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed